मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदा सबसे महंगा विला
भारत के दूसरे सबसे अमीर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी का दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने सिलसिला लगातार जारी है. हाल ही में उनके छोटे बेटे अंतन ने दुबई में एक बेहद आलीशान घर खरीदा था. इसी कड़ी में अंबानी ने दुबई में एक और विला खरीद लिया है. महज कुछ महीनों में ही उन्होंने दुबई की सबसे महंगी रियल एस्टेट डील के अपने ही पुराने रिकॉर्ड से ज्यादा दाम में इस विला को खरीद लिया है.
मुकेश अंबानी ने कुवैत के टायकून Mohammed Alshaya के परिवार से पिछले सप्ताह करीब 16.3 करोड़ डॉलर में यह विला खरीदा है. Alshaya के कारोबारी घराने के पास Starbucks, H&M और Victoria’s Secret जैसे ग्लोबल ब्रांड की लोकल फ्रेंचाइची मौजूद है. अंबानी भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं. अंबानी के पास कुल 84 अरब डॉलर की संपत्ति है.
दुबई अल्ट्रा रिच लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में अमीर लोगों के पसंदीदा बाजार के रूप में सामने आया है. इसे दुबई सरकार लगातार बढ़ावा दे रही है. दुबई सरकार ने लंबी अवधि के गोल्डन वीजा की शुरूआत करके दुनियाभर से अमीर लोगों को यहां रहने के लिए काफी प्रेरित किया है.
अंबानी दुबई ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों में लगातार प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं. इससे पहले रिलायंस ने पिछले साल 7.9 करोड़ डॉलर में ब्रिटेन के पॉपुलर एवं Iconic कंट्री क्लब स्टोक पार्क को खरीदा था. अंबानी इस समय न्यूयॉर्क में भी एक प्रॉपर्टी की तलाश में लगी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…
Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…
मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…
उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है.…