अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हुई सगाई
Anant Ambani Radhika Merchant Engagement: देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हो गई है. सगाई समारोह मुंबई स्थित अंबानी के घर एंटीलिया में हुआ. इस मौके पर पूरा परिवार साथ नजर आया. खास बात ये है कि अनंत और राधिक की सगाई गोल धना और चुनरी विधि से हुई है. इस दौरान अंबानी परिवार के सदस्यों ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस किया.
इस सगाई की फोटोज सामने आ गई हैं, जिसमें अनंत और राधिका अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए. कुछ दिन पहले ही अनंत और राधिका की रोका सेरेमनी हुई थी. सेरेमनी की फोटोज और वीडियो खूब वायरल हुए थे. जिसमें राधिका पिंक कलर का लहंगा पहनकर आलिया भट्ट के गाने ‘घर मोरे परदेसिया’ पर डांस करती हुई दिखी थीं.
गोल धना गुजराती ट्रेडिशन में ये एक प्री-वेडिंग सेरेमनी है, जिसमें मेहमानों को गुड़ और धनिया के बीज बांटे जाते हैं. इन वस्तुओं को दूल्हे के घर पर वितरित किया जाता है, जहां कार्यक्रम होता है. दुल्हन का परिवार दूल्हे के घर उपहार और मिठाई लेकर आता है और फिर कपल एक-दूसरे को अंगूठी पहनाता है. एक दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद कपल अपने परिवार के बड़े लोगों से आशीर्वाद लेता है.
अनंत और राधिका के साथ-साथ उनके परिवार ने मंदिर में भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लिया. सेरेमनी शुरु करने से पहले पारंपरिक लगन पत्रिका का पाठ किया गया. गोल धना और चुनरी विधि के बाद अनंत और राधिका की फैमिली ने एक-दूसरे को गिफ्ट्स दिए.
अनंत अंबानी की बहन ईशा अंबानी ने सगाई समारोह की शुरुआत का ऐलान किया. इसके बाद अनंत-राधिका ने परिवार और दोस्तों के सामने एक-दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाई.
बता दें कि, अनंत और राधिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं. दोनों को अंबानी फैमिली के फंक्शन में अक्सर साथ में स्पॉट किया जा चुका है.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…