देश

Varanasi: काशी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत, कहा- 2024 के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता

Varanasi: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरूवार की देर शाम वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे. जहां पहले से मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वागत किया. इस दौरान मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे. इस दौरान पार्टी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का कुशल क्षेम पूछा. तो वहीं, डिप्टी सीएम ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट से सीएम योगी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सर्किट हाउस के रवाना हो गए.

जेपी नड्डा अपने कार्यकाल विस्तार के बाद पहली बार काशी पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं मे उनका भव्य स्वागत किया. पार्टी अध्यक्ष फूल-माला के साथ ही गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा और शंखनाद के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकले. ढोल-नगाड़े से लैस भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया.

जेपी नड्डा के आगे बढ़ने पर सड़क के दोनों ओर हाथों में भाजपा का झंडा लेकर हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया. हरहुआ, तरना, गिलट बाजार, सदर तहसील के बाहर, भोजूबीर सर्किट हाउस के सामने, वरुणा पुल और ताज होटल के बाहर कार्यकर्ताओं के हुजूम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गाड़ी पर फूलों की वर्षा की. अपने स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गाड़ी से हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया.

होटल ताज पहुंच कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनिंदा पदाधिकारियों से मुलाकात की और मिशन 2024 के लिए कमर कस कर तैयार रहने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ता प्राणपन से जुड़ जाएं, जिससे एक भी मतदाता ना छूटे. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में जाएं और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें.

ये भी पढ़ें: BJP National Executive: ‘बिना वोट की उम्मीद के मुस्लिमों से मिलें’- पीएम मोदी की बीजेपी नेताओं को नसीहत- मुस्लिम समाज के खिलाफ गलत बयानबाजी न करें

बता दें कि जेपी नड्डा शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर मिशन 2024 की पूर्वांचल में शुरुआत करेंगे. वो अपने मिशन का आगाज गाजीपुर में एक बड़ी रैली के जरिए करेंगे. गाजीपुर रैली के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वापस वाराणसी लौटेंगे और वहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

2 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

17 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

34 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

52 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

1 hour ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago