देश

पाकिस्तान ने दोहराई कायराना हरकत: ड्रोन और मिसाइलों से किया भारतीय इलाकों में हमला, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

India-Pakistan Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना लगातार तीन दिनों से भारी गोलीबारी कर रही है. अभी जम्मू, सांबा, अमृतसर, पठानकोट और फिरोजपुर में हमले किए गए हैं. आज ही भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने जम्मू और सांबा में कई ड्रोन को मार गिराया, जहां विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं. दुश्‍मन के हमलों में अब तक 17 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जिनमें 5 बच्चे शामिल हैं. कई इमारतों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.

कई राज्‍यों में फिर किया गया ब्‍लैकआउट

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ, पंजाब के फिरोजपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, राजस्थान के जैसलमेर, श्री गंगानगर, अनुपगढ़ और हरियाणा के पंचकूला में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. पठानकोट में सायरन बज रहे हैं और फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं. फिरोजपुर बॉर्डर पर भी गोलीबारी जारी है. ब्लैकआउट रात 9 बजे से लागू होना था, लेकिन हालात को देखते हुए इसे पहले ही लागू कर दिया गया.

भारतीय सेना का जवाब, सरकार के फैसले

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है. केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर सेना प्रमुख को टेरिटोरियल आर्मी (टीए) को बुलाने की अनुमति दी है. गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करने का आदेश दिया है. इस बीच, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

सीमावर्ती इलाकों में जनजीवन पर पड़ा प्रभाव

सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है. लगातार गोलीबारी और ड्रोन हमलों के कारण स्कूल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

यह भी पढ़िए: पाकिस्तान के कायराना हमले जारी: दिल्ली में PM मोदी की रक्षा मंत्री, NSA, CDS और तीनों सेना प्रमुखों संग हाई-लेवल मीटिंग

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago