देश

India PAK Clash: भारत के ड्रोन हमलों से दुश्मन की नींद उड़ी— यूं दावे बदलते रहे पाकिस्तानी, दुनिया में उड़ रहा मजाक

India PAK Clash: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान का रुख पिछले दो दिनों में कई बार बदला है. पिछले दो दिनों में पाकिस्तान की सेना और सरकार ने इस मुद्दे पर जो बयान दिए हैं, वे एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हैं. पाकिस्तान के इन बदलते बयानों ने न सिर्फ उसकी साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि दुनिया भर में उसे हास्य का पात्र भी बना दिया है. यह सब भारत के ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के बाद शुरू हुआ, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान में बने आतंकवादी ठिकानों पर ड्रोन हमलों से जवाबी कार्रवाई की थी.

पहला दावा: “हमने भारत के सभी ड्रोन गिरा दिए”

8 मई को पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया, “हमने भारत के सभी ड्रोन मार गिराए.” उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि पाकिस्तान की एयर डिफेंस पूरी तरह तैयार और सक्षम है, और उसने भारत के ड्रोन हमलों को रोक लिया. पाकिस्तानी सूत्रों ने बताया कि लाहौर, गुजरांवाला और कराची के पास ड्रोन गिराए गए.

दूसरा दावा: “ड्रोन बहुत ऊंचाई पर थे, रोकना मुश्किल था”

लेकिन उसी दिन बाद में, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कुछ और कहा. एक न्यूज चैनल पर इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “ये ड्रोन 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे थे. इनमें शायद स्टेल्थ टेक्नोलॉजी थी. जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो गया.” उनके इस बयान से लगता है कि पाकिस्तान इन ड्रोन को रोकने में नाकाम रहा, जो पहले के दावे के उलट है.

ख्वाजा आसिफ के इस बयान से पाकिस्तान को चीन से मिले HQ-9 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठने लगे हैं. खासकर तब, जब भारत ने दावा किया है कि उसने इजरायली हार्पी ड्रोन की मदद से लाहौर में इस सिस्टम को निशाना बनाकर तबाह कर दिया.

तीसरा दावा: “हमने जानबूझकर ड्रोन को नहीं रोका”

9 मई को पाकिस्तान का बयान फिर बदल गया. पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, “हमने भारत के ड्रोन इसलिए नहीं रोके, क्योंकि हम अपनी लोकेशन का खुलासा नहीं करना चाहते थे.” यानी अब उनका कहना है कि उन्होंने भारत के ड्रोन को इसलिए नहीं रोका क्योंकि वह अपनी सैन्य लोकेशन छुपाना चाहते थे.

यह बयान पहले दोनों दावों से बिल्कुल उलटा था – पहले कहा गया था कि सभी ड्रोन गिरा दिए, फिर कहा कि तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण थे, और अब कहा जा रहा है कि जानबूझकर उन्हें नहीं रोका गया. इन बयानों से पाकिस्तान की दुनिया भर में खिल्ली उड़ रही है.

भारत का ‘ऑपरेशन सिन्दूर’

यह सारी घटना भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से शुरू हुई. भारत ने यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया था जिसमें 26 लोग मारे गए थे. भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों पर हमला किया और 9 ठिकानों को तबाह कर दिया.

पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश में भारत के 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान की एयर डिफेंस रडार प्रणाली को ही नष्ट कर दिया.

इस बढ़ते तनाव पर अमेरिका भी चिंतित है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान दोनों से बात की और तनाव को कम करने की अपील की. भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ कहा कि भारत की कार्रवाई सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ है, और अब हालात को शांत करना पाकिस्तान के हाथ में है.

ये भी पढ़ें- India-Pakistan Clash: सीमावर्ती गुरुद्वारों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाई गईं गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र प्रतियां

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

38 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

47 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

57 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago