देश

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में मुकेश और नीता अंबानी की शिरकत, वैश्विक उद्योगपतियों के साथ की मुलाकात

वॉशिंगटन डीसी में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ तस्वीर खिंचवाई. विश्व के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी को ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह और इसके बाद आयोजित रिसेप्शन डिनर का निमंत्रण मिला था. यह डिनर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग द्वारा आयोजित किया गया.

कैंडललाइट डिनर में भारतीय उद्यमियों की मौजूदगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले आयोजित “कैंडललाइट डिनर” में मुकेश और नीता अंबानी ने हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने अन्य वैश्विक उद्योगपतियों और डोनाल्ड ट्रंप के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. कार्यक्रम में शामिल हुए भारतीय मूल के रियल एस्टेट उद्यमी कल्पेश मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने लिखा, “नीता और मुकेश अंबानी के साथ राष्ट्रपति ट्रंप के उद्घाटन समारोह में शानदार शाम बिताई.”

डिनर पार्टी के दौरान मुकेश अंबानी काले सूट में नजर आए, जबकि नीता अंबानी ने काले रंग की साड़ी, ओवरकोट और पन्ना जड़े आभूषण पहन रखे थे.

वैश्विक उद्योगपतियों की उपस्थिति

कैंडललाइट डिनर में मुकेश और नीता अंबानी के अलावा अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस समेत कई बड़े उद्योगपति उपस्थित थे. यह कार्यक्रम वैश्विक नेताओं और उद्योग जगत के प्रभावशाली व्यक्तियों के लिए आयोजित किया गया था.

डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में आयोजित एक समारोह में अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. इस बार का शपथ ग्रहण समारोह खराब मौसम के कारण इनडोर आयोजित किया गया, जो 1985 के बाद पहली बार हुआ.

भारत का प्रतिनिधित्व

भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस समारोह में भाग लिया. कार्यक्रम में एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, सैम ऑल्टमैन, बराक ओबामा, कमला हैरिस, हिलेरी क्लिंटन, टिम कुक और सुंदर पिचाई जैसे प्रमुख व्यक्तित्व भी मौजूद थे.

कार्यक्रम का शेड्यूल

शपथ ग्रहण दिवस की शुरुआत पारंपरिक चर्च सेवा से हुई, जिसके बाद व्हाइट हाउस में चाय पार्टी का आयोजन किया गया. इसके बाद कैपिटल में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपना उद्घाटन भाषण दिया और फिर निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन को विदाई दी.

डोनाल्ड ट्रंप का यह शपथ ग्रहण समारोह अमेरिका के राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण पल रहा, जिसमें वैश्विक स्तर पर कई प्रभावशाली हस्तियां शामिल हुईं.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

11 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

14 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

23 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

40 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

44 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

50 minutes ago