देश

Mukhtar Ansari Ambulance Case : जानिए मऊ में डॉक्टर अलका राय का नर्सिग होम क्यों हुआ सील ?

लखनऊ-  उत्तर प्रदेश के बाहुबली गैंस्टर मुख्तार अंसारी  (Mukhtar Ansari) लंबे समय से जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं. कई कुख्यात मामलों में अपराधी नेता मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार ने सत्ता में आते ही नकेल कसना शुुरु कर दिया था. अब मुख्यमंत्री योगी ने अपने मूल निवास मऊ जिले को अपराध का गढ़ बनाने वाले मुख्तार अंसारी पर एक और एक्शन ले लिया है. सीएम योगी के निर्देश पर मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस मुहैया कराने वाले अस्पताल को पुलिस ने सील कर दिया है.

डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को अस्पताल में  एंबुलेंस मुहैया कराने में बाराबंकी के अस्पताल के 2 डॉक्टरो  ने मदद की थी. इन दोनों  डॉक्टरो पर योगी सरकार ने सख्त एक्शन लिया है. मुख्तार को एंबुलेंस मुहैया कराने में उनके ही जिले मऊ की डॉक्टर अलका राय और  शेषनाथ राय ने मदद की थी. यूपी पुलिस ने इन दोनों आरोपी डॉक्टर्स पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक  दोनों मऊ जिले के श्याम संजीवनी अस्पताल के सह-मालिक हैं, जिसे सील कर दिया गया है.

अस्पताल को सील करने का आदेश

यूपी के जिस अस्पताल में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को  एंबुलेंस मुहैया कराई गई थी. उस पर अब कड़ा एक्शन लिया जा रहा है. प्रदेश की योगी सरकार ने अस्पताल को सील करने के आदेश दिए हैं. सीएम योगी ने बाराबंकी के जिलाधिकारी को 29 सितंबर को  अस्पताल को सील करने का आदेश दिया था. जिसके बाद मऊ अंचल  अधिकारी धनंजय मिश्रा पुलिस टीम के साथ नर्सिग होम पहुंचे और अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अलका राय के सामने अस्पताल को सील  करने का सरकार का लिखित आदेश दिखाया.  एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि “श्याम संजीवनी अस्पताल को बाराबंकी के  डीएम  के आदेश पर सील कर दिया गया है”

–आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामल में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

3 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

5 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

17 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

31 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

38 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

41 minutes ago