देश

पंजाब में ISI समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियार और हेरोइन का जखीरा बरामद

पंजाब पुलिस ने त्योहारी सीजन से पहले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सतर्कता बढ़ाने के साथ ISI समर्थित एक नार्को-आतंकवाद मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर हथियारों का जखीरा और 2 किलो हेरोइन बरामद की है. पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने यहां मंगलवार को बताया कि हथियार और विस्फोटक बरामद होने के बाद इसके मुख्य संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.मॉड्यूल संयुक्त रूप से कनाडा स्थित लखबीर सिंह उर्फ लांडा, पाकिस्तान स्थित हरविंदर सिंह रिंडा और इटली के हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी द्वारा संचालित किया जा रहा है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरनतारन जिले के रजोके गांव निवासी योगराज सिंह उर्फ योग के रूप में हुई है. पुलिस ने पांच और साथियों की भी पहचान की है, जो पंजाब और आसपास के राज्यों में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले मॉड्यूल का हिस्सा थे.पुलिस ने आरोपी के पास से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) या टिफिन बम, दो मैगजीन और 30 कारतूस के साथ दो परिष्कृत एके-56 असॉल्ट राइफलें, एक .30 बोर की पिस्तौल और छह कारतूस और 2 किलो हेरोइन बरामद किया है.

डीजीपी यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी इस मॉड्यूल का मुख्य संचालक है और राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कम से कम पांच आपराधिक मामलों में वांछित है, जिसमें सितंबर 2019 में तरनतारन में पांच एके-47 राइफल जब्त की गई थी.उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि हथियार-विस्फोटक-नशीले पदार्थो की तस्करी के सीमा पार संचालन मुख्य रूप से योगराज द्वारा तरनतारन जिले के लखना के लांडा, रिंडा और हैप्पी और जेल में बंद तस्कर गुरपवितर उर्फ साईं के निर्देश पर किया गया था.

उन्होंने कहा कि योगराज बड़े पैमाने पर हथियारों और नशीले पदार्थो की खेप की वसूली और वितरण में सक्रिय था.अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) स्वप्न शर्मा ने कहा कि पुलिस ने लांडा-रिंडा आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को बेनकाब करने में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है.

उन्होंने कहा कि पुलिस मॉड्यूल से जुड़े गिरोह के पांच सदस्यों की पहचान करने में कामयाब रही है और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

—आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

8 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

14 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

31 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

34 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

45 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

59 minutes ago