देश

क्रिकेट खेलते समय ‘रिवाॅल्वर वाइफ’ को दिल दे बैठा मुख्तार, जानें निकाह के बाद कैसे बदल गई जिंदगी

Mukhtar Ansari Love Story: यूपी से निकलकर देश के 8 राज्यों तक अपनी गैंग 191 के जरिए खौफ का साम्राज्य बनाने वाले मुख्तार की कहानी का शुक्रवार रात को अंत हो गया. बांदा जेल में हार्ट अटैक के बाद उसे मेडिकल काॅलेज हाॅस्पिटल लाया गया जहां उसने आखिरी सांस ली. इस बीच उसके बेट उमर और उसके बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो धीमा जहर दिए जाने और न बच पाने की बात कह रहा है. उसकी मौत के बाद उसके जीवन और सियासत से जुड़े किस्से आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं.

मुख्तार का पूरा परिवार बेहद इज्जतदार था. वजह थी उनके दादा मुख्तार अहमद अंसारी. जो कि एक स्वतंत्रता सेनानी थे. वे 1926-27 के दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे. उनके पिता की छवि भी उनके दादा की तरह ही साफ-सुथरी थी. उनके नाना सेना में ब्रिगेडियर थे. 1947 की जंग के दौरान वे शहीद हो गए. मुख्तार पढ़ने से ज्यादा खेल-कूद में रूचि रखते थे. उसे किक्रेट का बड़ा शौक था. उनके पिता भी बहुत अच्छे क्रिकेटर थे. वे दिल्ली के सेंट स्टीफन काॅलेज के क्रिकेट कप्तान थे.

अफशां से निकाह के बाद बदल गई मुख्तार की जिदंगी

पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए मुख्तार भी क्रिकेट में रूचि लेने लगा. गाजीपुर में ही पढ़ाई के दौरान उसने क्रिकेट पर फोकस किया. वह रोज प्रेक्टिस करता था. मुख्तार को खेलता देख पास के ही काॅलेज में पढ़ने वाली लड़की अफशां अंसारी उस पर फिदा हो गई. अफशां उसके प्यार में इस कदर पागल थी कि एक दिन उसने मुख्तार के सामने प्यार का इजहार कर दिया. इसके बाद रोज दोनों क्रिकेट के बहाने एक-दूसरे से मिलने लगे. दोनों परिवारों को रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं था. 1989 में मुख्तार और अफशां ने निकाह कर लिया.

जेल जाने के बाद पत्नी संभालने लगी गैंग

निकाह के बाद मुख्तार ने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया. उसने पैसा और नाम बनाने के लिए जुर्म का रास्ता पकड़ा. हर जुर्म में उसकी पत्नी अफशां उसकी हमसफर रही. अपराध के बाद सजा से बचने के लिए उसने राजनीति का रूख किया. 2005 में जेल जाने के बाद मुख्तार के काले साम्राज्य को अफशां ने संभाल लिया. अब तक उसके बच्चे उमर और अब्बास भी बड़े हो चुके थे. अब उसके बच्चे उसकी गैंग 191 के सारे कामकाज देखने लगे. आज अफशां रिवाॅल्वर वाइफ के तौर पर जानी जाती है. फिलहाल वह फरार चल रही है. उस पर 11 मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: पीएम मोदी के प्रति मुसलमानों की धारणा को लेकर भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी ने कुछ ऐसा कहा, जिसे आप भी जानना चाहेंगे

ये भी पढ़ेंः पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या में सात आरोपी दोषी करार, 6 को उम्र कैद तो एक को चार साल की सजा, माफिया अतीक भी था आरोपी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago