देश

कोहरे के चलते मुंबई-बेंगलुरु की फ्लाइट कैंसिल, ट्रेनें चल रहीं लेट, रोडवेज बसों में रात में घटे यात्री

Mumbai-Bengaluru flight canceled: देश भर में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ती जा रही हैं. यूपी में तीसरे दिन भी कोहरा असर देखने को मिला है. घने कोहरे के चलते बुधवार को इंडिगो की मुंबई और बंगलुरू फ्लाइट (Mumbai-Bengaluru flight) चकेरी एयरपोर्ट के लिए न तो आई और न ही गईं है. स्पाइस जेट की दिल्ली फ्लाइट भी समय से कुछ लेट पहुंची है.वहीं स्पाइस जेट की मुंबई फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है.

एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर संजय कुमार का कहना है कि सुबह के समय चकेरी एयरपोर्ट में विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान कंपनियों ने हवाई सेवाएं निरस्त कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मौसम साफ होने के बाद ही फ्लाइट रेगुलर उड़ान भर सकेंगी.

यात्रियों के कम होने से रोडवेज बसों में रात में घटे यात्री

रोडवेज बस अड्डा झकरकटी और चुन्नीगंज में सुबह आठ बजे तक बस संचालन बंद हो गया है. दिन में 12 बजे तक सामान्य दिनों की तुलना में दोनों ही जगह यात्री कम पहुंचे. इस कारण से दोनों ही जगहों पर 26 सेवाओं को कैंसल कर दिया गया है. इसकी वजह यह है कि 60% लोड होने पर ही बसें चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं.  यात्रियों के कम होने से  झकरकटी बस अड्डे से दिल्ली के लिए पांच, आगरा के लिए दो, मैनपुरी के लिए एक, लखनऊ के सात सहित 26 बसें कैंसिल कर दी गईं है.

ये भी पढ़ें- Bike Stunt: बुर्के में लड़की और तेज रफ्तार बाइक…स्टंटबाजी का VIDEO बनाने पर देने लगा धमकी

1876 यात्रियों ने वापस किए टिकट

लगातार बढ़ती ठंड के कारण पिछले दो दिनों से कोहरे के चल रहे कहर का असर बुधवार को भले ही कम देखने को मिला हो लेकिन बीते मंगलवार को हावड़ा रूट पर फैजुल्लापुर के पास मालगाड़ी के डिरेल और मुंबई रूट पर उरई के पास ओएचई टूटने के कारण वंदेभारत, श्रमशक्ति एक्सप्रेस के साथ ही 41 ट्रेनें एक से 9 घंटे तक विलंब से आई.  ट्रेनों के लेट होने के कारण 1876 यात्रियों ने टिकट वापस कर दिए है.  जबकि कनेक्टिंग आरक्षण की वजह से 879 को दूसरी ट्रेनों में सफर करने की छूट दे दी गई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

33 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago