होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बाइक में पेट्रोल डलवाता हुआ शख्स
Petrol-Diesel 22 December Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत में उतार-चढ़ाव लगा रहता है. इसके अलावा भारतीय कंपनियों ने भी गुरुवार सुबह 22 DECEMBBER 2022 को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए है. आज भारत में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश में तेल के दाम लगभग पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर बने हुए हैं. इसके अलावा देश के प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं.
भारतीय तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार के रेट्स को ध्यान में रखकर प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price Today ) अपडेट करती हैं. राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
दिसंबर का महीना खत्म होने को है. लेकिन अभी भी भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं हुआ है. लगभग चार महीने से ज्यादा समय से भारत में दाम स्थिर बने हुए हैं. लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव लगा हुआ है. कई बार कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली तो कई बार कम होते हुए. लेकिन उसके बावजूद भी भारत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में ये सावल जनता बार-बार पूछ रही है कि भारत में तेल के दाम कब कम होंगे ? कुछ समय पहले कच्चे तेल की कीमत नीचे गिर गई थी. इसको देखते हुए यह अनुमान लगाया जाने लगा था कि भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम जल्द ही घट सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Covid India: बूस्टर डोज लगवाएं, भीड़ वाली जगहों पर पहनें मास्क- कोरोना के नए वैरिएंट के संभावित खतरे पर बोले वीके पॉल
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…