बुधवार की सुबह मुंबई के विले पार्ले इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. एक कैब ड्राइवर ने वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक व्यक्ति को अपनी कार के बोनट पर कई किलोमीटर तक घसीटता रहा. यह घटना मुंबई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल के बाहर की है. घटना से पहले दोनों लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच यह झगड़ा तब हिंसक हो गया जब कैब ड्राइवर भीमप्रसाद महंतो ने घटनास्थल से भागने से पहले उस व्यक्ति को मुक्का मारा. उसे रोकने के लिए वह व्यक्ति चलती कार के बोनट पर कूद गया और ड्राइवर के भागने के दौरान भी उसी बोनट से चिपका रहा.
सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से की कार्रवाई
इस खतरनाक घटना का वीडियो एक राहगीर ने बनाया और बाद में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को सूचित किया. RTO ने फुटेज और जानकारी स्थानीय पुलिस को भेजा, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि व्यक्ति वाहन को कसकर पकड़े हुए है और पास में दोपहिया वाहन पर सवार एक अन्य व्यक्ति से बात कर रहा है, जो घटना को रिकॉर्ड कर रहा था.
तेज़ रफ़्तार एर्टिगा की बोनट पर लटका शख्स – ड्राइवर ने नहीं रोकी कार!#Mumbai | A man was seen clinging to the bonnet of a speeding #Ertiga car on the Western Express Highway in #VileParle. The driver, instead of stopping, kept accelerating, putting the man’s life at grave risk.… pic.twitter.com/AhllginSdn
— Maharashtra Bandhu News (@BandhuNews_in) May 28, 2025
मामले की जांच के बाद भीमप्रसाद महंतो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 35(3) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके अलावा, कैब को जब्त कर लिया गया और ड्राइवर को मुंबई एयरपोर्ट पुलिस से नोटिस भेजा गया.
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के अहम फैसले— खरीफ फसलों की MSP बढ़ाई, किसानों को सस्ता कर्ज; सड़क-रेलवे की परियोजनाएं मंजूर
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



