मुंबई (Mumbai) के कुर्ला ईस्ट में शनिवार (26 अक्टूबर) को 19 वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर अपने लिव-इन पार्टनर (Live-in Partner) के चार वर्षीय बेटे की पैंट में पेशाब करने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान ओमकार के रूप में हुई है. घटना के समय उसकी मां पूजा कुमारी चंद्रवंशी काम पर गई हुई थी. पुलिस ने आरोपी रितेश कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. रितेश एक ऑफिस के कैंटीन में काम करता है.
एफआईआर के अनुसार, पूजा शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे काम पर चली गई थी. वह रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करती है. उसने अपने दो बच्चों साक्षी (6 साल) और ओमकार (4 साल) को कुर्ला ईस्ट में अपने पात्रा चॉल वाले घर में छोड़ दिया था. पुलिस ने बताया कि पूजा बिहार की रहने वाली है. उसकी शादी 2016 में हुई थी, लेकिन बाद में वह अपने पति से अलग हो गई और रितेश के साथ रहने लगी थी.
ये भी पढ़ें: Jiohotstar के डोमेन पर अब UAE के दो बच्चों ने किया दावा, कहा- ‘हम बदलाव लाने के मिशन पर, उम्र तो एक नंबर है’
दोपहर करीब 3 बजे काम से घर लौटने पर पूजा ने देखा कि ओमकार को पेट में तेज दर्द हो रहा था और उसे उल्टी भी हुई. ओमकार ने बताया कि वह खेलने गया था और पैंट में पेशाब करने के बाद पैंट बदलने के लिए घर लौटा था. पैंट में पेशाब करने की वजह से रितेश गुस्सा हो गया और उसने उसके पेट और पैरों पर कई बार लात मारी. फिर पूजा ने रितेश से पूछताछ की कि उसने बच्चे को इतनी बेरहमी से क्यों पीटा. उसके पड़ोसी ने भी रितेश से बच्चे को पीटने को लेकर सवाल किया. पुलिस ने बताया कि रितेश इसके तुरंत बाद घर से चला गया.
बेटे ओमकार की हालत से घबराई पूजा उसे लेकर एक स्थानीय डॉक्टर के पास गई, जिसने शुरुआती इलाज किया, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ गई, तो वह उसे सायन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसी दिन बच्चे की मौत हो गई. इसके बाद पूजा ने स्थानीय नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जहां हत्या का मामला दर्ज किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…