देश

Mumbai Train Blast: सबूतों के अभाव में बरी हो गए मुंबई लोकल ब्लास्ट के 11 आरोपी, 19 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, हादसे में हुई थी इतने लोगों की मौत

Mumbai Train Blast: 11 जुलाई 2006 का दिन मुबई के लिए बहुत भयावह था. इस दिन मुंबई लोकल ट्रेन में धमाका (Blast) हुआ था. अब इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने एतिहासिक फैसला सुनाया है. निचली अदालत से दोषी ठहराए गए 12 में से 11 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिहा कर दिया है. बता दें ये फैसला 19 साल बाद सुनाया गया है. इस मामले एक आरोपी की पहले ही मृत्यु हो गई थी.

हाई कोर्ट ने क्या कहा?

हाई कोर्ट मकी स्पेशल बेंच ने अपने फैसला सुनाते हुए कहा कि

“मामले में जो भी सबूत पेश किए गए थे उसपर विश्वास नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा कई गवाहों की गवाही भी साफ-साफ नहीं है. कोर्ट ने ये भी बताया कि मामले में जीतने भी आरोपी थे उनसे बयान भी जबरदस्ती लिए गए थे. कोर्ट के सामने ये अमान्य है. उन्होंने आगे कहा कि इस केस में कई ऐसे गवाहपेश हुए हैं जिनपर हम विश्वास नहीं कर सकते हैं क्योंकि लोग पहले भी इस तरह क घटनाओं में गवाह के रूप में शामिल हो चुके हैं.

इसे भी पढ़े- ‘यह राष्ट्र गौरव और विजयोत्सव का सत्र है…’, मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद में PM Modi

पुख्ता सबूत का अभाव

वहीं कोर्ट ने इस मामले में कहा कि,

“सबूत, गवाही और जांच का अभाव था. आरोपियों से जबरदस्ती कबूलनामे करवाए गए थे, उन्होंने इसको साबित किया. वहीं उन्होंने आग कहा कि हमलोगों ने अपने दायित्व को निभाया है.”

कैसे हुआ था धमाका ?

मंबई को मायानगरी कहा जाता है. 11 जुलाई 2006 को लोग लोकल ट्रेन से यात्रा कर रहे थे. उस दिन ट्रेन में काफी ज्यादा भीड़ थी. शाम का वक्त और ऑफिस खत्म होने के बाद लोगों के चेहरे पर एक थकान था. लेकिन लोग खुश थे क्योंकि वो घर जाकर अपने परिवार के साथ समय बिताने वाले थे. लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था. 6 बजकर 24 मिनट पर ट्रेन में धमाका होता है और हर तरफ चीख पुकार मच गई. इस घटना में 189 लोगों की जान चली गई थी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

2 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

8 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

45 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago