देश

दुनिया भर में आलीशान घर, अमीर पति का प्यार… फिर भी मुमताज के दिल में है एक अधूरी ख्वाहिश

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज किया है. भले ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी बरकरार है. हाल ही में एक बातचीत के दौरान मुमताज ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने अपने पति और शादी के फैसले को लेकर खुलकर बात की.

फिल्मीबीट से बातचीत में मुमताज ने बताया कि उनके पति मयूर माधवानी को उनसे शादी के लिए पूरे दो साल तक इंतजार करना पड़ा था. वजह थी मुमताज का फिल्मी कमिटमेंट. उन्होंने कहा, “मेरे पति को दो साल का इंतजार करना पड़ा, क्योंकि मुझे अपने पहले से साइन किए गए फिल्मी प्रोजेक्ट्स पूरे करने थे. कुछ फिल्मों का साइनिंग अमाउंट भी लौटाना पड़ा और कई फिल्में छोड़ दीं.”

‘करियर छोड़ने का कोई अफसोस नहीं’

मुमताज ने यह भी कहा कि उन्हें अपने फिल्मी करियर को छोड़ने का कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने कहा, “मैंने दिल की सुनी और शादी का जो फैसला लिया, वो बिल्कुल सही था. मैं आज एक आजाद पंछी हूं. मेरे पति ने मुझे किसी चीज की कमी नहीं होने दी. आज मेरे पास दुनिया के अलग-अलग कोनों में घर हैं. मैं बहुत खुश हूं.”

हालांकि इस खुशहाल जिंदगी में भी एक कमी है, जो मुमताज को आज भी खलती है. उन्होंने बताया, “मेरे पति हमेशा मेरा ख्याल रखते हैं, लेकिन एक बात जो मुझे दुख देती है वो ये कि हम बहुत कम समय साथ बिता पाते हैं. वो कभी एक जगह ज्यादा दिन टिकते नहीं हैं. अगर वो ट्रैवल कर रहे होते हैं तो मैं कहीं और होती हूं, और इसी वजह से हमारी मुलाकातें कम होती हैं.”

बता दें कि मयूर माधवानी अफ्रीकी देश युगांडा के सबसे अमीर भारतीय कारोबारियों में गिने जाते हैं. मुमताज और मयूर की पहचान बचपन से थी, और दोनों ने 1974 में शादी रचाई थी. शादी के बाद मुमताज ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया और दो बेटियों, नताशा और तान्या की मां बनीं.

ये भी पढ़ें- ‘Drishyam 3’ का सस्पेंस खत्म, मोहनलाल और अजय देवगन के बीच होने वाला है बॉक्स ऑफिस क्लैश, नोट कर लें रिलीज डेट

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

2 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

7 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

15 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

29 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

34 minutes ago