लीगल

दिल्ली के निचली अदालतों में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 135 जजों का हुआ तबादला

वर्ष 2020 के उत्तर-पुर्वी दिल्ली दंगो से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहे अगस्ता वेस्टलैंड मामले की सुनवाई कर रहे जज का ट्रांसफर हो गया है. 2020 के उत्तर-पुर्वी दिल्ली दंगो से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला और अतिरिक्त सत्र न्यायधीश समीर वाजपेयी का ट्रांसफर किया गया है.

न्यायाधीश प्रमाचला को जिला न्यायाधीश के रूप में किया ट्रांसफर

न्यायाधीश प्रमाचला को पटियाला हाउस कोर्ट में जिला न्यायाधीश (कमर्शियल कोर्ट) के रूप में ट्रांसफर किया गया है. उनकी जगह प्रवीण सिंह को नियुक्त किया जाएगा, जो वर्तमान में तीस हजारी कोर्ट में जिला जज हैं. जबकि न्यायाधीश समीर बाजपेयी को साकेत कोर्ट ट्रांसफर किया गया है. उनकी जगह जज ललित कुमार लेंगे, जो वर्तमान में मध्यस्थता केन्द्र दक्षिण साकेत कोर्ट के प्रभारी जज है. प्रमाचला दिल्ली दंगे के अलावे कई अन्य संवेदनशील मामले की सुनवाई कर रहे थे. दिल्ली दंगों में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के तीन साल बाद पिछली साल इस मामले में सुनवाई शुरू हुई थी.

प्रमाचला ने दिल्ली दंगों से संबंधित चार मामलों में 30 लोगों को किया बरी

न्यायाधीश प्रमाचला ने दिल्ली दंगों से संबंधित चार मामलों में 30 लोगों को बरी किया है. पुलिस इन आरोपों को साबित करने में नाकाम रही है. फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के नार्थ-ईस्ट इलाके में हुई हिंसा और दंगों से जुड़े मामले में दर्ज चार अलग-अलग एफआईआर में तीन लोगों की हत्या, एक मेडिकल शॉप में लूटपाट और आगजनी के आरोप में बरी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था.

प्रमाचला ने एक सप्ताह में 4 बार बरी करने के आदेश किए पारित

कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जज पुलस्त्य प्रमाचला ने 13 मई, 14 मई, 16 मई और 17 मई को एक सप्ताह में 4 बार बरी करने के आदेश पारित किए. इनमें गोकुलपुरी थाने में दर्ज एफआईआर 37/2020, 36/2020 और 114/2020 के साथ-साथ करावल नगर थाने में दर्ज एफआईआर 64/2020में भी आरोपियों को बरी किया गया है.

सीबीआई जज संजीव अग्रवाल का भी किया गया ट्रांसफर

इसके अलावा राऊज एवेन्यु कोर्ट के विशेष सीबीआई जज संजीव अग्रवाल का भी ट्रांसफर कर दिया गया है. वह अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहे थे. उन्हें अब तीस हजारी कोर्ट में जिला जज (कमर्शियल कोर्ट) के पद पर नियुक्त किया गया है.

135 जजों का हुआ तबादला

न्यायाधीश अग्रवाल ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले में बिचौलिए और ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल जेम्स से यह कहते हुए नाराजगी जाहीर की थी कि यह देखकर दुख हो रहा है कि सात साल बाद भी इस मामले में मुकदमा शुरू नही हुआ है. बता दें कि दिल्ली के निचली अदालतों में कुल 135 जजों का ट्रांसफर किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

27 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

34 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

35 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

40 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

42 minutes ago