देश

UP News: कासगंज में मुस्लिम समाज ने पेश की एकता की मिसाल, गणेश विसर्जन वाले दिन नहीं निकलेंगे जुलूस-ए-मोहम्मदी

-जुम्मन कुरैशी

Kasganj: कासगंज में एक बार फिर से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली है. आने वाली 28 सितंबर को जहां गणेश विसर्जन का जुलूस यहां पर निकलेगा, वहीं इसी दिन मुस्लिम समाज का त्योहार ईद मिलादुन्नबी है और इस दिन विशाल जुलूस ए मोहम्मदी निकलता है, लेकिन हिंदू समाज के त्योहार को देखते हुए जिले से मुस्लिम समाज ने 28 की जगह पर 29 सितम्बर को जुलूस निकालने का फैसला किया है.

इसको लेकर कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा कोतवाली परिसर में आगामी पर्व ईद मिलादुन्नबी के जुलूस-ए- मोहम्मदी व गणेश विसर्जन के लिए पीस कमेटी की बैठक का आयोजन सीओ पटियाली दीप कुमार पंत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक दादा रवींद्र भी मौजूद रहे. बैठक में इस दौरान जुलूस-ए-मोहम्मदी व गणेश विसर्जन के आयोजनकर्ता और क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे, जिसमें जुलूश-ए-मोहम्मदी कमेटी और गणेश विसर्जन के आयोजनकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव अधिकारियों के सामने रखे.

ये भी पढ़ें- Bihar: BJP सांसद सतीश दुबे की गाड़ी गायघाट के पास कंटेनर से टकराई, बगहा से लौट रहे थे पटना, हॉस्पिटल में भर्ती

इस मौके पर मुख्य सुझाव जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी के लोगों ने रखते हुये कहा कि आगामी 28 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी का पर्व और गणेश विसर्जन दोनों ही एक दिन पड़ रहे हैं, जिसमें ईद मिलादुन्नबी पर्व के दिन नगर के मुख्य मुख्य मार्गो से सैकड़ों झांकियों और हजारों लोगों के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाता है और उसी दिन हिंदू समाज के लोगों की गणेश विसर्जन यात्रा भी निकलेगी, जिसमें पूरे दिन नगर में जगह- जगह रंग गुलाल उड़ाया जाता है. इसी को देखते हुये जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी के लोगों ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हुये गणेश विसर्जन के अगले दिन यानी कि 29 सितंबर को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने का निर्णय लिया है.

ड्रोन कैमरों से रखी जाएगी नजर

वहीं सीओ दीप कुमार पंत ने पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी के लोगों के द्वारा लिया गया निर्णय एक बेहतर निर्णय है. जुलूस- ए-मोहम्मदी और गणेश विसर्जन यात्रा नगर के निर्धारित मार्गो से ही निकाली जायेगी और कोई भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जायेगी सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरों से नजर रखी जायेगी. वहीं बैठक के दौरान सभी नगर वासियों से अपील करते हुये कहा कि दोनों ही पर्वों को आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मिलजुल कर मनाएं. अगर कोई भी और अराजकतत्व माहौल बिगड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

55 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

56 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago