देश

Indian Railways: इस बार दिवाली पर घर जाना हो सकता है मुश्किल, ट्रेनें अभी से हो गई हैं फुल

Indian Railways News: इस बार दिवाली पर ट्रेनों में सफर करना मुश्किल हो जाएगा. यदि आप यह सोच रहे हैं कि दूर-दराज में मौजूद अपने घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक कर लें, तो बता दें अधिकतर ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं. कई ट्रेन में वेटिंग सूची 200 पार कर गई है…और माना जा रहा है कि दीपावली तक यह संख्या 350 पार कर जाएगी.

दिवाली भारत का सबसे बड़ा त्‍यौहार है…इस बार यह 12 नवंबर को है. जिसमें 56 दिन बाकी हैं, हालांकि दिल्‍ली-एनसीआर से अन्‍य प्रदेशों में जाने वाली ट्रेनों में बुकिंग धड़ल्‍ले से होने के कारण काफी ट्रेनें फुल हो गई हैं. रेलवे के डेटा के अनुसार, सर्वाधिक भीड़ मुंबई रूट पर है. वहीं, प्रयागराज की ओर आने वाली 11 प्रमुख ट्रेनों में नो रूम हो चुका है. यानी इन ट्रेनों में किसी भी तरह का टिकट नहीं मिलेगा.

कई ट्रेन में वेटिंग सूची 200 पार कर गई

हावड़ा मेल, गंगा सतलुज, कोलकाता और शहीद एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति है. मुंबई, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों 80 से 120 तक की वेटिंग दिख रही है. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कई ट्रेन में वेटिंग सूची 200 पार कर गई है और दिवाली तक ये संख्‍या 300 पार पहुंच जाएगी. उन्‍होंने कहा, ”दिवाली पर पश्चिमी बंगाल, बिहार जाने वाली ट्रेनों में नो रूम हो गया है.

लोगों को स्पेशल ट्रेन शुरू होने का इंतजार

पंजाब से चलने वाली गोल्डन टेंपल, बेगमपुरा, सरयू यमुना और सद्भावना एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में सभी श्रेणी की सीटों में लंबी वेटिंग है. ऐसे में इस बार दिवाली पर घर जाना आसान नहीं होगा. माना जा रहा है कि बहुत-से लोगों को स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा बचेगा, तो उन्हें स्पेशल ट्रेन शुरू होने का इंतजार है.

यह भी पढ़िए: पाकिस्तान में हाहाकार! पेट्रोल-डीजल की कीमत पहुंची 330 रु प्रति लीटर के पार

बहुतेरी ट्रेनों में अब नो रूम की स्थिति

बिहार में दिवाली और फिर छठ पर्व पर आने-जाने वालों की संख्‍या लाखों में होती है. अब अत्‍यधिक टिकट बुकिंग के चलते उन लोगों को बहुत दिक्‍कत होगी, ट्रेनों का सफर मुश्किल होगा. सहारनपुर से होकर जाने वाली जम्मूतवी-हावड़ा मेल, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस और जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस के स्लीपर कोचों में सीट उपलब्ध नहीं है…बताया जा रहा है कि सभी में नो रूम की स्थिति है.

ट्रेन नंबर 13006 जम्मूतवी-हावड़ा मेल

तारीख स्लीपर थर्ड एसी
10 नवंबर नो रूम 45
11 नवंबर नो रूम नो रूम
12 नवंबर नो रूम 28

13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस
तारीख स्लीपर थर्ड एसी
10 नवंबर नो रूम 45
11 नवंबर नो रूम 29
12 नवंबर 64 10

12904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस
तारीख स्लीपर थर्ड एसी
11 नवंबर 85 25
12 नवंबर 58 18

12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस
तारीख स्लीपर थर्ड एसी
10 नवंबर 86 58
11 नवंबर 88 32
12 नवंबर 26 12

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago