देश

Mussoorie-Dehradun Road Accident: चूनाखाल के पास एक वाहन गिरा गहरी खाई में, 5 की मौत, यूपी में तेज रफ्तार बस ने दारोगा को कुचला

Mussoorie-Dehradun Road Accident: देश के तमाम हिस्सों से सड़क हादसे को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं. ताजा खबर मसूरी-देहरादून मार्ग से सामने आई है. यहां पर शनिवार की सुबह करीब 5 बजे चूनाखाल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे वाहर नें सवार 6 में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है तो वहीं घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि घायल की भी हालत गम्भीर है. वहीं यूपी के रायबरेली से खबर सामने आ रही है कि यहां तेज रफ्तार बस ने एक दारोगा को कुचल दिया है.

मसूरी-देहरादून सड़क हादसे को लेकर शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया की घायलों को तुरंत सूचना मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो को अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है. सभी की शिनाख्त की जा रही है. फिलहाल हादसे में जान गंवाने वालों में से चार युवक और एक युवती है. युवती गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-कनाडा पुलिस का बड़ा दावा- “हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में तीन भारतीय गिरफ़्तार”, जारी है आगे की जांच

तेज रफ्तार बस ने दारोगा को कुचला

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से खबर सामने आ रही है कि यहां पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने चेकिंग कर रहे दारोगा को कुचल दिया है और चालक मौके से फरार हो गया है. तो वहीं दारोगा की दर्दनाक मौत हो गई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक दारोगा मजिस्ट्रेट सहित अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी ये हादसा हुआ. दारोगा राकेश बछरावां थाने में तैनात थे. घटना हरचंदपुर क्षेत्र के कस्बे से सामने आई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

JPSC परीक्षा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच वाली याचिका दूसरी बेंच को ट्रांसफर की, 5 अक्टूबर को सुनवाई

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…

3 minutes ago

पैकेज्ड फूड न्यूट्रिशन लेबलिंग: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, FSSAI को फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर सामने की तरफ चेतावनी वाले न्यूट्रिशन लेबल लगाने…

18 minutes ago

‘जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसे…!’ स्वरा भास्कर पर शहजाद का तंज, एक्ट्रेस ने किया पलटवार; देखें VIDEO

Shahzad Poonawalla vs Swara Bhasker: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में शहजाद पूनावाला और स्वरा…

20 minutes ago

पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, उपचुनाव से पहले राहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में जल्द सुनवाई…

24 minutes ago

Bihar Flood Alert: नेपाल की बारिश से मुजफ्फरपुर में बाढ़ का संकट, बागमती खतरे के निशान से 1.80 मीटर ऊपर

Bihar Flood Muzaffarpur Bagmati River: नेपाल में लगातार बारिश के बाद मुजफ्फरपुर में बागमती नदी…

26 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण और विनोद तोमर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर…

29 minutes ago