ठंडी बियर
Chilled Beer: पानी और चाय के बाद बीयर दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा पिया जाने वाला ड्रिंक है. और जब गर्मी के मौसम में बीयर चिल्ड मिल जाए तो बात ही कुछ और होती है. आपमें से ज्यादातर लोग गर्मी में ठंडी बीयर की डिमांड करते होंगे क्योंकि चिल्ड बीयर इसके टेस्ट को और बढ़ाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों ठंडी बियर का स्वाद ज्यादा बेहतर होता है. वैज्ञानिकों ने अपने शोध में इसके पीछे की वजह बताई है.
हाल ही में एक अध्ययन में कहा गया है कि बीयर का स्वाद कम तापमान पर बेहतर क्यों होता है. शोधकर्ताओं ने अलग-अलग अल्कोहल पदार्थों में मौजूद पानी और इथेनॉल अध्ययन किया. जिसके बाद उन्होंने पाया कि इन अणुओं की संरचना न केवल ड्रिंक के एबीवी से बल्कि उसके तापमान से भी प्रभावित होती है.
एक रिसर्च में शोध के नतीजों से इस बात का पता चला है कि चिल्ड बीयर ज्यादा क्यों पसंद की जाती है. दरअसल कम तापमान बीयर की खास विशेषताओं को और बढ़ा देता है जिससे पीने वालों को ये और ज्यादा टेस्टी लगती है. वहीं दूसरी तरफ, ज्यादा अल्कोहल वाले पेय पदार्थों का तापमान अगर थोड़ा ज्यादा है तो उनमें इथेनॉल अणुओं का आकार धारण कर लेते हैं. वहीं एक रिसर्च में पता चला है कि जब तापमान कम होता है इथेलॉन के अणु और करीब आ जाते हैं जिससे चिल्ज बीयर का स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है.
ये भी पढ़ें:रोजाना सिर में लगाते हैं शैंपू तो हो जाए सावधान! जानें हफ्ते में कितने दिन धोने चाहिए बाल?
इससे पहले एक रिसर्च में कहा गया था कि जलवायु परिवर्तन से बीयर का स्वाद बदल जाता है और इसकी कीमत पर भी असर पड़ता है. साल 2021 में हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई थी कि 1.5 बीयर हर दिन पीने से हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. माना जाता है कि बीयर पीने से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ती है.
-भारत एक्सप्रेस
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…