वीडियो ग्रैब (सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक क्लीनिक में डॉक्टर की दो पत्नियों में मार-पीट को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हो रही है. बताया जा रहा है कि डॉक्टर की पहली पत्नी ने दूसरी को यानी अपनी सौतन को अपनी महिला साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा है. घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और इसके बाद ये सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके से सामाने आया है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, ये मामला डॉक्टर कासिम अली के क्लीनिक का है. बताया जा रहा है कि, कासिम अली ने दो शादियां की हैं. उनका पहला निकाह आयशा के साथ हुआ है तो वहीं दूसरा निकाह फराह अंजुम के साथ हुआ है. बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले कासिम अली की दूसरी बीवी क्लीनिक में मिलने के लिए गई थी, लेकिन डाक्टर कासिम ने जैसे ही उसे देखा वह वहां से भाग निकला, लेकिन बीवी क्लीनिक में ही बैठकर शौहर के आने का इंतजार करने लगी. बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी किसी ने डाक्टर की पहली पत्नी को दे दी और इसी के बाद वह अपनी कुछ महिला मित्रों के साथ क्लीनिक में पहुंच गई और फिर फराह को जमीन पर गिरा कर पीटने लगी. इस दौरान उसे डंडे से भी पीटा, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई.
ये भी पढ़ें- UP News: मोहर्रम का अवकाश हुआ कैंसिल, सीएम योगी के आदेश पर आज भी खुले रहे यूपी के स्कूल
इस पर आस-पड़ोस के लोगों ने ये घटना देखी तो भाग कर क्लीनिक में पहुंचे और दोनो को शांत कराया और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मारपीट की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और फिर किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे ये घटना सभी के सामने आ गई. तो वहीं फराह भी इसी सीसीटीवी की रिकार्डिंग को लेकर शिकायत करने के लिए थाने पहुंच गई और उसने अपने शौहर के साथ ही उसकी पहली पत्नी के साथ फरजाना, नोमाना, गुलशन, सिमरन, सायमा, नवीसा सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी. इस पूरे मामले में सीओ विनय कुमार गौतम ने मीडिया को बताया कि, महिला ने घटना की शिकायत की है. डाक्टर और उनकी पत्नी सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…