देश

UP News: राधा मोहन अग्रवाल बने राष्‍ट्रीय महामंत्री, लक्ष्मीकांत बाजपेई का बढ़ा कद, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी पहली प्रतिक्रिया

UP News: शनिवार को भाजपा (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल करने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. जहां एक ओर राधा मोहन अग्रवाल को राष्‍ट्रीय महामंत्री और लक्ष्मीकांत बाजपेई का भी कद बढ़ा है तो वहीं टीम बीजेपी से यूपी के तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को बधाई दी है और अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है.

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा है कि, “BJP के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा आज घोषित सभी केंद्रीय पदाधिकारियों को हृदय से बधाई!” इसी के साथ आगे लिखा है कि, “आप सभी को नए दायित्व और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं!” बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को बीजेपी ने पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जो कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (MLC) हैं. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि उनको नयी टीम में शामिल कर भारतीय जनता पार्टी ने पसमांदा मुसलमानों को साधने का प्रयास किया है. तो वहीं उत्तर प्रदेश से ही पार्टी के सांसद राधामोहन अग्रवाल को महासचिव बना कर पार्टी ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है तो वहीं केरल के अब्दुल्ला कुट्टी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसी के साथ सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें- जेपी नड्डा ने पसमांदा मुसलमानों को लेकर खेला बड़ा दांव, AMU के पूर्व कुलपति और अब्दुल्ला कुट्टी को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

इस तरह लोकसभा चुनाव मिशन-2024 को टारगेट करने के लिए जहां एक ओर सभी राजनीतिक दल तैयारी कर रहे हैं तो वहीं भाजपा ने ये भारी फेरबदल कर अपने संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया है और केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है और यूपी के कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदरी सौंपी है. शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है. जहां एक ओर बिहार के ऋतुराज सिन्हा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इस तरह से नई टीम में 13 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. तो वहीं पार्टी ने इस बार बिहार से किसी भी नेता को उपाध्यक्ष के लिए नहीं चुना है. साथ ही 8 महामंत्री बनाए गए हैं. साथ ही पार्टी ने एक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, सह संगठन महामंत्री एक, राष्ट्रीय सचिव 13, कोषाध्यक्ष एक और एक सह कोषाध्यक्ष बनाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago