देश

बिहार यूनिवर्सिटी में बमबाजी: कुलपति के घर पर फेंका गया बम, आधी रात एक्शन में मुजफ्फरपुर पुलिस

Muzaffarpur BRABU Bombing: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बीती रात भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) के कुलपति (VC) दिनेश चंद्र राय के सरकारी आवास को निशाना बनाकर बमबाजी की गई. स्कूटी सवार नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई इस हिमाकत ने न केवल यूनिवर्सिटी कैंपस बल्कि पूरे पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है.

वीसी आवास के बाहर जोरदार धमाका (Muzaffarpur Bomb Blast)

घटना रविवार देर रात करीब 10:30 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक स्कूटी पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वीसी आवास के बाहरी कॉर्नर पर स्थित सुरक्षा गार्ड के कमरे के पास पहुँचे और वहां सुतली बम फेंककर फरार हो गए. धमाका इतना जोरदार था कि सुरक्षाकर्मी और आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए. गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है.

पुलिस-FSL टीम ने संभाला मोर्चा (Muzaffarpur Police FSL Investigation)

धमाके की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, सिटी एसपी और नगर डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन फॉरेंसिक (FSL) की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से बम के अवशेष और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस अब कैंपस में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके.

थाने की नाक के नीचे वारदात (BRABU Muzaffarpur)

इस घटना ने यूनिवर्सिटी कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जगह बमबाजी हुई, वहां से यूनिवर्सिटी थाना बेहद करीब है. थाने के इतने पास बदमाशों का वीसी जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्ति के आवास को निशाना बनाना पुलिस की गश्त और चौकसी पर गंभीर सवालिया निशान लगाता है. कैंपस में रहने वाले छात्रों और कर्मचारियों के बीच अब असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: आपकी छुट्टी, आपका अधिकार! सालभर में नहीं हुईं इस्तेमाल तो मिलेगा पैसा; जानें 48 घंटे वाला नियम?

अधिकारियों का बयान

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि रात करीब 10:30 बजे वीसी आवास के सुरक्षा गार्ड रूम के बाहर सड़क पर स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सुतली बम फेंका था. किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस और एफएसएल की टीम जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मुजफ्फरपुर में शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र के सर्वोच्च अधिकारी के घर पर हमला होना बिहार की कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती है. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह हमला किसी रंजिश का परिणाम है या केवल दहशत फैलाने का एक प्रयास. फिलहाल, पूरे कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस तकनीकी इनपुट के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

6 minutes ago

नवरात्रि पर वैष्णो देवी जाने का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली-कटरा वंदे भारत की टाइमिंग और किराया जान लें

अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…

28 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट से 17 छात्रों और पत्रकारों को मिली जमानत

पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार…

31 minutes ago