देश

शोभा तुम कहां हो? पत्नी नहीं मिली तो रेलवे को हिलाया, मुजफ्फरपुर में ‘मजनू पति’ ने गमछे से रोक दी ट्रेन

Muzaffarpur Man Stops Train for Wife: मुजफ्फरपुर/मनोज: कहते हैं कि प्यार और जंग में सब जायज है, लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नाराज पति ने अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए जो ‘जंग’ छेड़ी, उसने पूरे रेल प्रशासन के होश उड़ा दिए. मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में एक पति का ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसने न सिर्फ सड़क यातायात को ठप कर दिया बल्कि एक बड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए भी जाम कर दिए.

लापता पत्नी की बरामदगी न होने से गुस्साए पति ने पुलिस थाने के सामने जमकर हंगामा किया, गले में गमछा डालकर खुदकुशी की कोशिश की और अंत में रेलवे गुमटी को ऐसा जाम किया कि बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को बीच रास्ते में ही थामना पड़ा.

गले में गमछा डाल सड़क पर लेटा पति (Muzaffarpur Husband High Voltage Drama)

पूरा मामला रेपुरा गांव का है, जहां के निवासी सानंद कुमार उर्फ भोला की पत्नी शोभा देवी अप्रैल 2025 में अपने बच्चे के साथ अचानक घर से निकल गई थी. भोला ने सकरा थाने में पत्नी और बच्चे के अपहरण का केस दर्ज कराया था. लेकिन, एक साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी जब पुलिस उसकी पत्नी को ढूंढ नहीं पाई, तो भोला के सब्र का बांध टूट गया.

मंगलवार को वह सीधे सकरा थाने के गेट पर पहुंच गया और चीखने-चिल्लाने लगा. भोला कभी सड़क पर लेट जाता, तो कभी अपने ही गमछे से गला घोंटकर आत्महत्या का प्रयास करने लगता. इस ड्रामे को देखने के लिए सड़क पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे पास ही स्थित रेलवे गुमटी (क्रॉसिंग) पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

15 मिनट तक खड़ी रही बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (Stops Express In Muzaffarpur For Wife)

सड़क पर लगे इस भीषण जाम का असर सीधे भारतीय रेलवे पर पड़ा. वाहनों की भारी कतार के कारण रेलवे गुमटी के फाटक को बंद करना नामुमकिन हो गया. ऐसे में बड़ा हादसा टालने के लिए रेल प्रशासन ने आपातकालीन कदम उठाते हुए बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने से पहले ही ‘ढोली स्टेशन’ पर रोक दिया.

फाटक जाम होने और ट्रेन रुकने की खबर मिलते ही आरपीएफ (RPF) और स्थानीय पुलिस के हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया. करीब आधे घंटे बाद जाम खुला और गुमटी बंद होने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया, जिसके चलते एक्सप्रेस ट्रेन करीब 15 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही.

अपहरण नहीं, दिल्ली की कोर्ट में चल रहा है केस (Muzaffarpur Latest News)

इस पूरे ड्रामे के बाद जब पुलिस ने असली सच्चाई सामने रखी, तो कहानी का पूरा रुख ही पलट गया. सकरा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि भोला ने भले ही अपहरण का केस दर्ज कराया है, लेकिन उसकी पत्नी शोभा देवी लापता या किडनैप नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: ‘डॉक्टर-नर्स छुट्टी पर, गार्ड चढ़ा रहा बोतल!’ सिंगरौली के सरकारी अस्पताल का गजब कारनामा, Video हुआ वायरल

दरअसल, शोभा देवी दिल्ली में रह रही है और उसने वहां की तीस हजारी कोर्ट में अपने पति भोला के खिलाफ महिला उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा है. पुलिस जब जांच के लिए दिल्ली में शोभा के पास पहुंची थी, तो उसने भोला के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और अपहरण की बात को झूठा बताया. मामला अदालत में लंबित होने के कारण पुलिस उसे जबरन बिहार नहीं ला सकती, लेकिन शोभा से दूर रहने का गम भोला से बर्दाश्त नहीं हो रहा है और इसी कशमकश में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

4 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

4 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

25 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

32 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

48 minutes ago