Khesari Lal Yadav Program Violence: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र में आयोजित विशाल पशु मेले में बुधवार की रात रणक्षेत्र जैसी स्थिति बन गई. भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान उमड़ी करीब डेढ़ लाख की भीड़ अनियंत्रित हो गई. हालात इतने बिगड़ गए कि उपद्रवियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मंच पर जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.
औराई के पूर्व भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रामसूरत राय द्वारा आयोजित इस मेले में खेसारी लाल मुख्य आकर्षण थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही खेसारी ने गाना शुरू किया, भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने मंच की ओर बढ़ने की कोशिश की. सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने पर वे उग्र हो गए और कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दीं. देखते ही देखते मंच पर जूते-चप्पल बरसने लगे, जिससे कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा.
मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए मेला प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने बताया कि आयोजकों ने केवल 30 से 40 हजार लोगों के आने की संभावना जताई थी, जबकि मौके पर 1.5 लाख से अधिक लोग पहुंच गए. भीड़ के अनुपात में सुरक्षा इंतजाम नाकाफी थे. उपद्रवियों को खदेड़ने के दौरान हुई झड़प में तीन पुलिस जवान जख्मी हुए हैं.
यह मेला पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादों में है. दो दिन पहले ही इसी मेले के थिएटर स्टेज पर महिला डांसरों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था. खेसारी लाल के कार्यक्रम में हुए हंगामे के बाद एनएच-57 पर घंटों लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे सुचारू करने में पुलिस के पसीने छूट गए. पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने खुद मंच पर आकर लोगों को शांत कराने की कोशिश की और उपद्रवियों को चेतावनी भी दी, लेकिन भीड़ टस से मस नहीं हुई.
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत पर क्या होगा असर? पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा; CCS की बैठक में दिए सख्त निर्देश
बड़े सितारों के कार्यक्रमों में भीड़ प्रबंधन की विफलता एक गंभीर मुद्दा बनती जा रही है. मुजफ्फरपुर की यह घटना स्पष्ट करती है कि बिना पुख्ता सुरक्षा योजना के ऐसे आयोजनों की अनुमति देना जोखिम भरा हो सकता है. फिलहाल, पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है और घायलों का उपचार जारी है.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…