देश

‘MCD चुनाव पर मेरी चिट्ठियों का हुआ असर, सत्येंद्र जैन के इलाके में सभी सीटें हारी AAP’, महाठग सुकेश का एक और लेटर

Delhi News: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन के ऊपर एक और लेटर बम फोड़ा है. लेकिन उन्होंने ये भी साफ किया कि इस बार उनसे किसी ने लेटर लिखने को नहीं कहा है. उन्होंने अपने वकील के जरिए भिजवाए गए लेटर में सुकेश ने अपने पुराने आरोप तो दोहराए ही, साथ ही नए आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने मंत्री सत्येंद्र जैन को संबोधित चिट्ठी में कई दावे किए गए हैं.

सुकेश ने चिट्ठी में लिखा कि किसी ने उन्हें कोई ऐसी चिट्ठियां लिखने को नहीं कहा है. हालिया चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल को ‘रियलिटी चेक’ कराने की बात कही.

सुकेश ने लेटर में क्या लिखा ?

सुकेश ने अपने लेटर में लिखा है कि ‘मैंने आपके साथ बेहद करीब से काम किया है इसलिए मैं जानता हूं आप कैसे ऑपरेट करते हैं. ‘केजरीवाल पर ‘लूट गैंग’ चलाने का आरोप लगाते हुए सुकेश ने लिखा कि वह सत्येंद्र जैन को इसलिए नहीं हटा रहे हैं क्योंकि वह सारा भांडा फोड़ देंगे”. लेटर में उन्होंने दावा है कि जैन के पास एक काले-भूरे रंग की डायरी है जिसमें सारे लेन-देन का ब्योरा है.

सुकेश ने आगे कहा है कि इन चिट्ठियों के लिखे जाने के बाद एमसीडी चुनावों पर काफी असर पड़ा है. आम आदमी पार्टी सत्येंद्र जैन की विधानसभा सीट के सभी वार्ड पर हार गई. वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चार सीटों में से 3 पर हार हुई. उसने फिर दोहराया है कि आप के इशारे पर उसे जेल के अंदर धमकाया जा रहा है.  उसने एक फोन नंबर के जरिए परिवार को धमकी भरे फोन आने का भी आरोप लगाया है. सुकेश चंद्रशेखर का नया पत्र उपराज्यपाल द्वारा गठित की गई कमेटी को सबूत पाए जाने के ठीक दो दिन बाद आया है.

ये भी पढ़ें- Digvijay Singh: पीएम मोदी अब चीन को लाल आंखे क्यों नहीं दिखाते- दिग्विजय सिंह का पीएम पर निशाना

शहजाद पूनावाला ने केजरीवाल पर बोला हमला

सुकेश के नए लेटर पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि क्या केजरीवाल अब भी कट्टर भ्रष्टाचारी का बचाव करेंगे? पूनावाला ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर की  और चिट्ठी सामने आई है, जिसमें उसने महाठग केजरीवाल और वसूली कंपनी के बारे में बताया है. अब सात करोड़ रुपये का एक और आरोप लगाया गया है. हाल ही में एक जांच पैनल ने पाया कि सभी आरोप गंभीर हैं और इन पर विस्तृत जांच की जरूरत है. क्या केजरीवाल अब भी कट्टर भ्रष्टाचारी का बचाव करेंगे? वह खुद ही लाई डिटेक्टर टेस्ट क्यों नहीं लेते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

24 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

30 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

38 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

1 hour ago