देश

Viral: ‘भगवान’ से शादी करने वाली पूजा सिंह का दिखा अलग अंदाज, Photos हुईं वायरल

जयपुर में हुई शादी चर्चाओं में बनी हुई है. यह शादी गोविंदगढ़ के समीप गांव निवासी पूजा सिंह की है. इस अनोखी शादी में पूजा सिंह के पिता शामिल नहीं हुए और उनकी मां ने शादी की सभी रस्में पूरी की.

पूजा सिंह ने हाल ही में 8 दिसंबर को भगवान विष्णु से शादी की है, जिसके बाद कुछ लोग उनकी तुलना मीरा से कर रहे हैं. बता दें कि कृष्ण की भक्त मीरा भी राजस्थान के मेड़ता की रहने वाली थीं, इसलिए कुछ लोग उन्हें दूसरी मीरा कह रहे हैं तो कहीं उनकी आलोचना कर रहे हैं. भगवान विष्णु के साथ पूजा सिंह की शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद उन्होंने लोगों से उनकी तुलना मीरा से न करने का आग्रह किया. साथ ही उन्होंने भगवान से शादी करने की एक और वजह बताई. उन्होंने कहा कि मेरी कुंडली में मंगल दोष के कारण उनका विवाह हुआ है.

ये भी पढ़ें- Aadhaar से लिंक नहीं है आपका Voter ID तो कट जाएगा वोटर लिस्ट से नाम? जानिए सरकार ने क्या कहा

44 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स

आलोचना होने के बाद पूजा ने लोगों से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि कुंडली में मंगल दोष को दूर करने के लिए ही मैंने सारे रीति-रिवाजों के साथ शादी की है. अगर इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं सभी से माफी मांगता हूं. पूजा सिंह एक स्टार हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 44 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी फोटो और वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं और आए दिन पूजा का एक नया अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है.

रीति रिवाज से की भगवान विष्णु से शादी

ये पूरा मामला जयपुर के गोविंदगढ़ के ग्राम नरसिंहपुरा में रहने वाली पूजा सिंह का है. जिन्होंने 8 दिसंबर को भगवान विष्णु की मूर्ति के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से फेरे लेकर शादी की है. शादी की रस्मों के दौरान हल्दी लगाने से लेकर मेहंदी तक की रस्में निभाई गई. पूजा के घर में मंगल गीत गाए गए. यहीं नहीं सहेलियों ने पूजा को दुल्हन की तरह संवारा गया. पूजा सिंह की भगवान विष्णु के साथ शादी में 311 बारातियों के साथ बारात भी आई.

इस दौरान भगवान कृष्ण का श्रृंगार हर किसी को पसंद आ रहा था.वैसे शादी में शादी में परंपरानुसार दूल्हा दुल्हन के मांग में सिंदूर भरता है. लेकिन यहां भगवान विष्णु जी की ओर से खुद पूजा ने अपनी मांग सिंदूर की बजाय चंदन से भरी और इसके बाद विदाई की रस्म अदा हुई.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

17 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago