देश

PM Modi: पीएम मोदी ने त्रिपुरा को दी 4,350 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, स्वच्छता अभियान की तारीफ की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगरतला में 4,350 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने कहा कि मैं त्रिपुरा के लोगों का अभिनंदन करता हूं आप सबके प्रयास से यहां स्वच्छता से जुड़ा बहुत बड़ा अभियान चलाया है. बीते 5 वर्षों में आपने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया है. इसी का परिणाम है कि इस बार त्रिपुरा छोटे राज्यों में देश का सबसे स्वच्छ राज्य बनकर उभरा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज त्रिपुरा को अपना पहला डेंटल कॉलेज मिला है. इससे त्रिपुरा के युवाओं को यहीं पर डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा. आज त्रिपुरा के 2 लाख से अधिक गरीब परिवार अपने नए पक्के घर में गृहप्रवेश कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने से पहले तक सिर्फ 2 बार त्रिपुरा की नॉर्थ ईस्ट की चर्चा होती थी. एक जब चुनाव होते थे और दूसरा जब हिंसा की घटना होती थी. आज त्रिपुरा की चर्चा इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए होती है. डबल इंजन सरकार सिर्फ फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही नहीं बल्कि सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रही है.

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के जरिए अब नॉर्थ ईस्ट इंटरनेशनल ट्रेड का भी एक गेटवे बन रहा है. अगरतला अखौरा रेलवे लाइन से व्यापार का नया रास्ता खुलेगा. इसी तरह भारत, थाइलैंड, म्यांमार हाइवे रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए नॉर्थ ईस्ट दूसरे देशों के साथ संबंधों का द्वार भी बन रहा है.

ये भी पढ़ें: Meghalaya: शिलांग में बोले पीएम मोदी- डंके की चोट पर बॉर्डर पर हो रहा है निर्माण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर पूर्व में 7000 से अधिक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्वीकृत किए गए हैं जबकि अकेले त्रिपुरा में 1,000 से अधिक आ रहे हैं. ये केंद्र मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से पीड़ित हजारों रोगियों की जांच करने में मदद करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

15 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

21 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

27 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

42 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

46 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

48 minutes ago