देश

VIDEO: कौन है रात में घर-घर जाकर घंटी बजाने वाली ये महिला, जानवर भी इससे डरकर भाग रहे; दहशत में ग्वालियरवासी!


संवाददाता- मनोज चौबे, ग्वालियर


ग्वालियर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक डरावना वेशभूषा बाली रहस्यमयी महिला अजीबोगरीब तरीके से घरों की घंटी बजाती हुई नजर आ रही है जिसको देखकर आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है हालांकि यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है जिसकी जांच की जा रही है.

वायरल वीडियो ग्वालियर के राजा की मंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें एक डरावनी भेषभूषा के रूप में महिला जिसका चेहरा सही से समझ नहीं आ रहा है वह लोगों के घरों की घंटियां बजाती हुई नजर आ रही है. यह वीडियो 19 मार्च की रात का बताया जा रहा है, जिसमें यह महिला रात के समय बंद दरवाजों के घरों के बाहर लगी घंटी बजा रही है. इतना ही नहीं, लोगों की माने तो जब लोगों ने घर के भीतर से आवाजें भी दी, लेकिन महिला की ओर से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली. महिला सिर्फ घरों की घंटी बजाते हुए चलती नजर आ रही है.

महिला को देखकर बिगड़ी लोगों की तबीयत

वायरल वीडियो में एक असमान्य घटना भी देखने को मिल रही है. महिला क्षेत्र में रहने वाले घरों की घंटी बजती हुई आगे बढ़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ जब महिला वहीं खड़े कुछ जानवरों के पास पहुंची तो जानवर भी उसे देख भागते हुए नजर आ रहे है. वहीं इस महिला को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आ रही. लोगों की माने तो जिन लोगों ने महिला को देख लिया है. उनकी भी तबीयत बिगड़ रही है. लेकिन भारत एक्सप्रेस किसी भी अंधविश्वास या इससे जुड़ी बातों की पुष्टि नहीं करता है. इसके अलावा यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में भी है जिसको लेकर जांच भी जा रही है.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

3 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

4 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago