Ajgar Dadar Mandla: कुदरत के करिश्मे अक्सर इंसान को हैरान कर देते हैं. मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक ऐसी ही रहस्यमयी जगह है जिसे देखकर आपकी आंखों को यकीन नहीं होगा. यहां सर्दियों के मौसम में पथरीली जमीन पर इंसानों का नहीं, बल्कि विशालकाय अजगरों का राज होता है. इस जगह का नाम ही ‘अजगर दादर’ है, जहां ठंड में एक-दो नहीं, बल्कि सैकड़ों अजगर एक साथ धूप सेंकते नजर आते हैं.
कान्हा नेशनल पार्क से 30 किलोमीटर दूर स्थित यह ‘अजूबा’ मंडला जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर है. यह जगह अब वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. सर्दियों की सुबह जब सूरज की किरणें इन पथरीली चट्टानों पर पड़ती हैं, तो पत्थरों के बीच से निकलकर दर्जनों अजगर बाहर आ जाते हैं. कई बार तो एक ही जगह पर 5 से 6 अजगरों का झुंड कुंडली मारे बैठा दिखता है.
इसके पीछे एक खास भौगोलिक कारण है. यहां की जमीन के नीचे डोलोमाइट की चट्टानें हैं, जिनमें गहरी दरारें और खोखली जगहें हैं. यह अजगरों के छिपने और रहने के लिए सबसे सुरक्षित और आरामदायक घर है.
सांप ठंडे खून वाले जीव होते हैं. सर्दियों में जब ठंड बढ़ती है, तो शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए वे इन चट्टानों पर धूप सेंकने बाहर आते हैं. इसी कारण मंडला के अजगर दादार में यह दृश्य नजर आता है.
ये भी पढ़ें: ‘हरे सांपों को दूध पिलाना बंद करें’, महानगरपालिका चुनाव से पहले गरजे नितेश राणे; क्या है BJP का पैटर्न?
पर्यटकों के लिए नया हॉटस्पॉट अजगरों की यह बस्ती अब सिर्फ जंगल तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित कर रही है. वन विभाग भी अब इस जगह की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा रहा है ताकि पर्यटन के साथ-साथ इन जीवों को कोई नुकसान न पहुंचे. अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं और जंगल का यह रौद्र लेकिन शांत रूप देखना चाहते हैं, तो मंडला का ‘अजगर दादर’ आपका इंतजार कर रहा है.
मंडला, मध्य प्रदेश से भारत एक्सप्रेस के लिए मुकेश बैरागी की रिपोर्ट
October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…
Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…