मनोरंजन

Drishyam 3 से अक्षय खन्ना का किनारा? फीस और लुक को लेकर फंसा पेंच, जानें क्यों अजय देवगन की फिल्म को किया मना

Drishyam 3 Akshaye Khanna: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों अगर किसी एक एक्टर के नाम की सबसे ज्यादा गूंज है, तो वो हैं अक्षय खन्ना. साल 2025 अक्षय के लिए किसी सुनहरे सपने जैसा रहा है. पहले ‘छावा’ में औरंगजेब बनकर उन्होंने लोगों की रूह कंपा दी और अब अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘रहमान डकैत’ के रोल में वो इस कदर छाए हुए हैं कि हर कोई उनकी एक्टिंग और उस स्वैग का दीवाना हो गया है. सोशल मीडिया पर तो उनके एंट्री सॉन्ग ‘FA9LA’ का ऐसा क्रेज है कि रील्स की बाढ़ आ गई है. लेकिन इसी बीच अक्षय खन्ना के फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई है, जो थोड़ी चौंकाने वाली और निराश करने वाली भी हो सकती है.

खबर आ रही है कि अक्षय खन्ना ने अजय देवगन की मच-अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को टाटा-बाय बाय कह दिया है. जी हां, वही अक्षय खन्ना जिन्होंने ‘दृश्यम 2’ में आईजी तरुण अहलावत बनकर विजय सालगांवकर यानी अजय देवगन की नाक में दम कर दिया था, अब इसके तीसरे पार्ट में नजर नहीं आएंगे.

आखिर क्यों टूटी अजय और अक्षय की जोड़ी?

अब आप सोच रहे होंगे कि जब फिल्म इतनी बड़ी है और पिछला पार्ट सुपरहिट रहा था, तो अक्षय ने इसे क्यों छोड़ा? रिपोर्ट्स की मानें तो इसके पीछे दो बड़े कारण हैं. ‘बॉलीवुड मशीन’ की एक ताजा रिपोर्ट कहती है कि ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद अक्षय खन्ना की मार्केट वैल्यू काफी बढ़ गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की जो बारिश की है, उसके बाद अक्षय ने अपनी फीस में तगड़ा इजाफा कर दिया है. बताया जा रहा है कि ‘दृश्यम 3’ के लिए उन्होंने जो रकम मांगी, वो मेकर्स के बजट से थोड़ी बाहर जा रही है.

सिर्फ पैसा ही इकलौती वजह नहीं है. खबरों की मानें तो अक्षय खन्ना अब अपने ऑन-स्क्रीन लुक को लेकर भी काफी चूजी हो गए हैं. वो चाहते थे कि ‘दृश्यम 3’ में उनके किरदार के लुक में कुछ बड़े बदलाव किए जाएं, लेकिन शायद मेकर्स फिल्म की निरंतरता बनाए रखना चाहते हैं. इसी खींचतान की वजह से बात आगे नहीं बढ़ पाई और अक्षय ने फिलहाल इस प्रोजेक्ट से किनारा करना ही बेहतर समझा.

ये भी पढ़ें- बॉर्डर 2 में दिखेगी पुरानी यादों की झलक; अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी की फिल्म में वापसी, जानें क्या है मेकर्स का प्लान

क्या अभी भी कोई उम्मीद बाकी है?

हालांकि, फिल्म के गलियारों से ये भी सुनाई दे रहा है कि मेकर्स अभी हार मानने को तैयार नहीं हैं. अक्षय खन्ना एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी मौजूदगी फिल्म के वजन को कई गुना बढ़ा देती है, इसलिए प्रोडक्शन टीम अभी भी उनके साथ बातचीत की कोशिशों में जुटी है. जब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती, फैंस उम्मीद लगा सकते हैं कि शायद हिटमैन और विजय सालगांवकर की ये टक्कर हमें एक बार फिर देखने को मिल जाए.

कब रिलीज होगी दृश्यम 3?

अजय देवगन ने हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर माहौल पहले ही गरमा दिया है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह फिल्म अगले साल यानी 2026 में 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म में तब्बू और श्रेया सरन भी अपने पुराने किरदारों में लौटेंगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अक्षय खन्ना अपनी शर्तों पर वापस आते हैं या फिर उनकी जगह किसी नए ‘धुरंधर’ की एंट्री होती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

2 minutes ago

संभल हिंसा में यूपी पुलिस से क्या हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; योगी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

4 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

15 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

28 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

37 minutes ago