Amit Shah On Nagpur Airport
Amit Shah On Nagpur Airport: मोदी सरकार ने नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उन्नयन और आधुनिकीकरण को बड़ी मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की उस जमीन की लीज अवधि बढ़ाने को मंजूरी दी है, जो MIHAN इंडिया लिमिटेड को नागपुर एयरपोर्ट के संचालन के लिए दी गई थी. यह लीज अब PPP मॉडल के तहत GNIAL (GMR Nagpur International Airport Limited) को कमर्शियल ऑपरेशन डेट (COD) से अगले 30 वर्षों तक के लिए दी जाएगी.
सरकार के मुताबिक, इस परियोजना के जरिए नागपुर एयरपोर्ट को चरणबद्ध तरीके से विश्वस्तरीय सुविधा में बदला जाएगा. यह प्रोजेक्ट MIHAN (Multi-modal International Cargo Hub and Airport at Nagpur) परियोजना के तहत नागपुर के विकास में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है.
योजना के अनुसार, भविष्य में नागपुर एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाकर सालाना 3 करोड़ यात्रियों को संभालने लायक बनाई जाएगी. इसके साथ ही यात्री और कार्गो सेवाओं को भी मजबूत किया जाएगा.
इस फैसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नागपुर के लोगों को बधाई दी. अमित शाह ने कहा कि नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उन्नयन और आधुनिकीकरण का फैसला शहर को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा.
उन्होंने कहा कि यह कदम नागपुर को एक ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करेगा और शहर की गौरवशाली विरासत को दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा.
ये भी पढ़ें- अब दूध पीना भी हुआ महंगा, अमूल और मदर डेयरी ने 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाईं कीमतें, कल से नया दर होगा लागू
सरकार का मानना है कि एयरपोर्ट के विस्तार और आधुनिकीकरण से क्षेत्र में निवेश, रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे नागपुर देश के प्रमुख एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में उभर सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…