Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अब दूध पीना भी हुआ महंगा, अमूल और मदर डेयरी ने 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाईं कीमतें, कल से नया दर होगा लागू

Amul Milk Price Hike: बढ़ती कीमतों से परेशान आम आदमी को अब दूध पीना भी महंगा हो जाएगा. भारत की दिग्गज डेयरी कंपनी अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिये हैं. अमूल को चलाने वाली कंपनी गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन यानी GCMMF ने चारा की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से दूध की कीमत बढ़ा दी है.

Amul Milk Price Hike

Amul Milk Price Hike

Amul Milk Price Hike: बढ़ती कीमतों से परेशान आम आदमी को अब दूध पीना भी महंगा हो जाएगा. भारत की दिग्गज डेयरी कंपनी अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिये हैं. अमूल को चलाने वाली कंपनी गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन यानी GCMMF ने चारा की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से दूध की कीमत बढ़ा दी है.

कंपनी ने दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में 1 रुपये से 3 रुपये तक बढ़ाए हैं. नई कीमतें कल यानी 14 मई से लागू होंगी.

वहीं अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी 2 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से की गई है. कंपनी ने बताया कि नई दरें 14 मई 2026 से प्रभावी हो जाएंगी.

दूध खरीद की लागत में आई है बढ़ोतरी

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीद की लागत में करीब 6 प्रतिशत की लगातार बढ़ोतरी हुई है. उपभोक्ताओं पर कम असर डालने की कोशिश के बावजूद कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया था.

कंपनी के मुताबिक, यह बढ़ोतरी पूरी लागत के मुकाबले आंशिक है और इसका उद्देश्य किसानों के हित तथा उपभोक्ताओं के बीच संतुलन बनाए रखना है.

प्रवक्ता ने कहा कि मदर डेयरी अपने दूध बिक्री से होने वाली कमाई का लगभग 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों और दूध खरीद पर खर्च करती है. इससे किसानों की आजीविका को समर्थन मिलता है और उपभोक्ताओं को लगातार गुणवत्तापूर्ण दूध उपलब्ध कराया जा सकता है.

कंपनी ने बताया कि इससे पहले दूध की कीमतों में आखिरी बार अप्रैल 2025 में संशोधन किया गया था.

टोकन मिल्क अब 56 की जगह 58 में मिलेगा

नई कीमतों के अनुसार, बल्क वेंडेड मिल्क (टोकन मिल्क) का दाम 56 रुपए से बढ़ाकर 58 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है. फुल क्रीम दूध अब 70 रुपए की जगह 72 रुपए प्रति लीटर मिलेगा.

टोंड मिल्क की कीमत 58 रुपए से बढ़ाकर 60 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है. वहीं, डबल टोंड मिल्क (लाइव लाइट) अब 52 रुपए के बजाय 54 रुपए प्रति लीटर मिलेगा.

अब 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा गाय का दूध

गाय के दूध की कीमत 60 रुपए से बढ़ाकर 62 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि प्रो मिल्क अब 70 रुपए की जगह 72 रुपए प्रति लीटर मिलेगा.

ये भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस का ऑपरेशन गैस चोर: दिल्ली में घरेलू गैस की लूट; न बुकिंग की जरूरत, बस चुकाइए मोटी रकम

वहीं, इससे पहले अमूल इंडिया की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया गया था कि अमूल दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी अमूल ताजा, अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल और अन्य प्रमुख वैरिएंट्स पर लागू होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital