देश

नागपुर में 9 लाउंज हुक्का पार्लर पर छापा, मालिक-मैनेजर समेत 13 आरोपी

Nagpur Hookah Parlour Raid: नागपुर में अवैध रूप से हुक्का पार्लर चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. सामाजिक सुरक्षा पथक, अपराध शाखा नागपुर शहर ने अंबाझरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांधीनगर स्थित 9 लाउंज हुक्का पार्लर पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में पार्लर के मालिक, मैनेजर, एक कर्मचारी और 10 ग्राहकों समेत कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 13 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजकर 15 मिनट से रात 10 बजकर 30 मिनट के बीच की गई. जांच के दौरान आरोपियों पर ग्राहकों को हुक्के के माध्यम से तंबाकूजन्य पदार्थ उपलब्ध कराने और इसके लिए सुविधाएं मुहैया कराने का आरोप है.

नागपुर में 9 लाउंज हुक्का पार्लर पर छापा (इमेज-Bharat Express)

फ्लेवर हुक्का सहित कई सामग्री बरामद

पुलिस ने मौके से हुक्का पॉट, हुक्का फ्लेवर और हुक्का पीने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री सहित कुल 15 हजार 370 रुपये का सामान जब्त किया.

इस मामले में पार्लर के मालिक अभिषेक शिखरचंद जैन, मैनेजर निखिल संजय खोब्रागड़े और कर्मचारी रूपेश कृष्णराव वानखेड़े सहित कुल 13 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और 272 तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.

अधिसूचना के निर्देशों का किया उल्लंघन

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर नागपुर पुलिस आयुक्त द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के निर्देशों का उल्लंघन करने का भी आरोप है. जब्त सामग्री और आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अंबाझरी पुलिस थाने के सुपुर्द किया गया है.

ये भी पढ़ें- फांसी होगी या उम्रकैद? चर्चित नीले ड्रम वाले मामले पर आज आएगा फैसला, जेल में सहमे बैठे हैं साहिल और मुस्कान

नागपुर में हुक्का पार्लरों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ग्राहकों के लिए खुशखबरी! फिजिकल मार्केट में सोना हुआ इतना सस्ता; जानिए आज के ताजा रेट

सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सही मौका हो सकता है.…

19 minutes ago

लखपति दीदी, बीसी सखी और ड्रोन दीदी… यूपी में महिलाओं की बदलती भूमिका पर क्या बोले सीएम योगी?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी की महिलाएं बीसी सखी, लखपति दीदी और ड्रोन…

23 minutes ago

‘600 फीट गहरे बोरवेल से भी पानी की एक बूंद नहीं’ महाराष्ट्र के नंदुरबार में सूखे से उजड़ रहे किसानों के खेत

Nandurbar Drought Crisis: महाराष्ट्र का नंदुरबार इलाका भयंकर सूखे से गुजर रहा है. फसलों को…

48 minutes ago

यूपी में फिर दिखेगी दो लड़कों की जोड़ी! अखिलेश-राहुल के गठबंधन का क्या है सीट बंटवारा फॉर्मूला?

UP Election 2027: यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की तैयारियां तेज हैं. जानिए सीट बंटवारे के…

1 hour ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पड़ा भारी! CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास तिहाड़ जेल भेजे गए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने…

1 hour ago