नागपुर में 9 लाउंज हुक्का पार्लर पर छापा, मालिक-मैनेजर समेत 13 आरोपी
Nagpur Hookah Parlour Raid: नागपुर में पुलिस ने 9 लाउंज हुक्का पार्लर पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में पार्लर के मालिक, मैनेजर, एक कर्मचारी और 10 ग्राहकों समेत कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने मौके से हुक्का पॉट, हुक्का फ्लेवर और हुक्का पीने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री जब्त की है.







