देश

नैनीताल में भीषण हादसा: मेरठ के एक ही परिवार के 29 लोग गहरी खाई में गिरे, दो महिलाओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Nainital Accident: उत्तर प्रदेश के मेरठ से उत्तराखंड के नैनीताल घूमने गए एक ही परिवार के लिए छुट्टियां मातम में बदल गईं. बुधवार देर शाम नैनीताल से लौटते समय कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास पर्यटकों से भरी एक टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में मेरठ के ताला फैक्ट्री कॉलोनी निवासी दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में मासूम बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं.

ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुआ वाहन

जानकारी के मुताबिक, मेरठ की ताला फैक्ट्री कॉलोनी के रहने वाले अनीस और नफीस अपने बच्चों, पत्नियों और करीबी रिश्तेदारों सहित कुल 29 लोगों के साथ 15 जून को नैनीताल घूमने निकले थे. बुधवार की शाम सभी लोग टैम्पो ट्रैवलर से वापस मेरठ लौट रहे थे. इसी दौरान पहाड़ों के खतरनाक ढलान पर अचानक गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए. ड्राइवर ने गाड़ी को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा. पहाड़ी पर चीख-पुकार मचते ही स्थानीय लोग और पुलिस की रेस्क्यू टीमें मौके पर दौड़ीं.

कड़ी मशक्कत के बाद खाई से लोगों को बाहर निकाला गया. हादसे में नाजमीन (32 वर्ष) पत्नी शाकिर और फरद बेगम (55 वर्ष) की जान चली गई. मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल पर्यटकों को तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है.

मेरठ की कॉलोनी में पसरा सन्नाटा

जैसे ही हादसे की खबर मेरठ में ताला फैक्ट्री कॉलोनी पहुंची, पूरे इलाके में कोहराम मच गया. हंसते-खेलते घूमने गए पड़ोसियों और अपनों की इस हालत की खबर सुनकर आसपास के लोग स्तब्ध हैं. मृतकों के घरों में चीख-पुकार मची हुई है. सूचना मिलते ही मेरठ में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार आनन-फानन में देर रात ही नैनीताल और हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए. घायलों की सूची में 1 साल की मासूम माहिरा, 2 साल का साद और 8 साल की सुहेमा समेत कई युवाओं और महिलाओं के नाम शामिल हैं, जिनकी सलामती के लिए मेरठ में दुआएं मांगी जा रही हैं.

ये भी पढ़े: जी7 में ट्रंप ने पीएम मोदी से ऐसा क्या कहा? खुद प्रधानमंत्री नहीं रोक पाए अपनी हंसी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago