लीगल

69 मौतों का गुनहगार होगा रिहा? राशिद खान को छोड़ने के फैसले के खिलाफ SC में ममता सरकार, जल्द सुनवाई की मांग

 Bowbazar Bomb Blast: 1993 के कोलकाता बोबाजार बम विस्फोट मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहम्मद राशिद खान की रिहाई के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जिसपर सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस बी. मोहना की पीठ जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट के खिलाफ याचिका दायर

पश्चिम बंगाल सरकार ने सीजेआई सूर्यकांत से जल्द सुनवाई की मांग करते हुए सोमवार को सूचीबद्ध करने की गुहार लगाई, जिसपर कोर्ट ने कहा कि हम देखेंगे. पश्चिम बंगाल सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ यह याचिका दायर की है. दायर याचिका में सजा के मामले में सुधारवादी नजरिए का हवाला दिया गया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने मोहम्मद राशिद खान को समय से पहले रिहा करने का आदेश दिया है.

अन्य धाराओं के तहत दोषी करार

जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने कहा कि भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली अब केवल दंडात्मक नहीं, बल्कि सुधारवादी दृष्टिकोण को भी महत्व देती है. कोर्ट ने कहा कि राशिद खान 3 मार्च 1993 से न्यायिक हिरासत में है. वह लगभग 22 साल जेल में बिता चुके है.

उसे टाडा सहित अन्य धाराओं के तहत दोषी करार दिया था. याचिकाकर्ता के वकील ने दलील देते हुए कहा कि जेल में उसका आचरण अच्छा रहा है, उसने सुधार के संकेत दिए है और समाज मे पुनर्वास की संभावना संबंधी रिपोर्ट भी उसके पक्ष में है.

रिहाई की मांग खारिज

वही केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश वकील ने समय पूर्व रिहाई का विरोध किया था. केंद्र सरकार ने विरोध करते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता को राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अपराधों के लिए टाडा के तहत दोषी ठहराया गया और अपराध की गंभीरता तथा कानून लागू करने वाली एजेंसियों से मिली नकारात्मक जानकारी के आधार पर उसकी समय से पहले रिहाई की मांग को खारिज कर दिया गया.

भीषण विस्फोट में 69 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल सरकार ने भी अपराध की गंभीरता और समाज पर इसके असर का हवाला देते हुए याचिका का विरोध किया था. 16 मार्च 1993 की रात को कोलकाता के बोबाजार क्षेत्र में हुए भीषण विस्फोट में 69 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हुए थे. इस विस्फोट में कई रिहायशी इमारतें भी ध्वस्त हो गई थी. जांच में सामने आया था कि बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जमा किए जाने के कारण यह हादसा हुआ था.

यह भी पढ़ें:  मानव अंग तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन; केरल में अस्पतालों समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

31 minutes ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

8 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

8 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

8 hours ago