उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान पेटी कथित चोरी मामला: चौथे दिन भी जांच में जुटी SIT, ट्रस्ट कार्यालय में खंगाले गए रिकॉर्ड

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या स्थित राम मंदिर की दान पेटी से कथित चोरी के मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है. मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) चौथे दिन भी अयोध्या में सक्रिय रही और राम मंदिर परिसर के साथ-साथ रामनिवास मंदिर स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय में पहुंचकर जांच शुरू की.

करीब 11 बजे राम जन्मभूमि पहुंची SIT टीम

गुरुवार को करीब 11 बजे SIT की टीम राम जन्मभूमि परिसर पहुंची और वहां मौजूद व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इसके बाद टीम अमावा मंदिर के सामने स्थित रामनिवास मंदिर पहुंची, जहां ट्रस्ट का कैंप कार्यालय है. इस कार्यालय में भी दान पात्र और दान काउंटर की व्यवस्था है, जहां श्रद्धालु राम मंदिर के लिए दान जमा कर सकते हैं. टीम ने यहां मौजूद दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की.

सीसीटीवी फुटेज से भी छेड़छाड़ की आशंका

सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि राम मंदिर परिसर के कुछ सीसीटीवी फुटेज के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई हो सकती है. इसी बिंदु को ध्यान में रखते हुए SIT तकनीकी पहलुओं की भी बारीकी से पड़ताल कर रही है. हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

डॉ. अनिल मिश्रा और टिन्नू यादव से SIT करेगी पूछताछ

जांच के अगले चरण में राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और टिन्नू यादव से पूछताछ की जाएगी. इसके अलावा दान पेटी से निकले नोटों की गिनती करने, नोटों के बंडल तैयार करने और इस कार्य के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की नियुक्ति करने वाले लोगों से भी सवाल-जवाब किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: बिहार के किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! टाउनशिप के लिए गई जमीन का मिलेगा 4 गुना दाम, जानें सम्राट सरकार का प्लान

पिछले चार दिनों से अयोध्या में डेरा डाले SIT अधिकारी मामले के हर पहलू की जांच कर रहे हैं. टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दान राशि के प्रबंधन में कहीं कोई अनियमितता हुई है या नहीं. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

3 minutes ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

21 minutes ago

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

3 hours ago