Categories: देश

Assembly Election: राजस्थान-छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों के नामों पर लगी मुहर, मध्य प्रदेश के फॉर्मूले पर सांसदों को टिकट देगी BJP

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में हैं. इसी बीच बीजेपी ने 54 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने 6 सांसदों को भी मैदान मेम उतारने का फैसला किया है. जिन सीटों पर बीजेपी चुनाव समिति ने चर्चा की है. वो राजस्थान की बी सीटें हैं. मतलब जिन सीटों पर बीजेपी को पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, उनपर इस बार सबसे पहले उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी है.

सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी

मध्य प्रदेश की तर्ज पर भाजपा ने अपने सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने की प्लानिंग कर रही है. जो नाम अभी तक सामने आ रहे हैं, उनमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, जयपुर ग्रामीण से सांसद राजवर्धन सिंह राठौड़, राजसमन्द से सांसद दीया कुमारी, चुरु से सांसद राहुल कासवन और अलवर से सांसद बाबा बालक नाथ का नाम शामिल है. इन सभी को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है.

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर उम्मीदवार फाइनल

इसके अलावा बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक में छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर भी लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लग गई है. करीब 69 सीटों पर चुनाव समिति ने नामों को फाइनल कर दिया है. बताया जा रहा है कि बीजेपी इस बार सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दे रही है. किसी भी विधायक का टिकट नहीं काटा जा रहा है. कई सीटों पर सांसदों को भी उतारा जा सकता है. जिस तरह से मध्य प्रदेश में बीजेपी ने रणनीति अपनाई है. उसी तरह से छत्तीसगढ़ में भी सांसदों को विधायकी का चुनाव लड़ा सकती है.

इसे भी पढ़ें: UP CM in Sitapur: नैमिषारण्य से जल्द शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस और हेलीकाप्टर सेवा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

इन सांसदों को टिकट देने की तैयारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर से सांसद और छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष अरुण साव को भी विधानसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी है. इसके अलावा रायपुर से सांसद सुनील सोनी को भी बीजेपी टिकट देने का मन बना रही है. दुर्ग से सांसद विजय बघेल का नाम पहले ही घोषित किया जा चुका है. विजय बघेल को सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा जाएगा. सरगुजा से सांसद रेणुका चौधरी को भी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जाएगा. उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट एक से दो दिन में जारी की जा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago