Categories: देश

‘इस्तीफा मत कबूल कीजिए…’ NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए बीजेपी के फायरब्रांड विधायक

Nand Kishor Gurjar: NEET पेपर लीक मामले को लेकर मैदान में उतरे Gen-Z के प्रदर्शन की वजह से धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय को अपना पद छोड़ना पड़ा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया. अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर बीजेपी में ही कुछ नेता इसके विरोध में आ गए हैं.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भाजपा के फायरब्रांड विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बड़ी मांग कर दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं स्वीकार करने की मांग की.

शनिवार को प्रधान ने दिया था इस्तीफा

दरअसल जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के चलते शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद ही छात्रों का यह आंदोलन समाप्त हुआ. छात्र पिछले एक महीने से नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे. उनके प्रदर्शन को प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी समर्थन किया. वो 26 दिनों तक अनशन पर बैठे रहे.

हाथ जोड़कर पीएम मोदी से किया निवेदन

लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मीडिया को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसके माध्यम से उन्होंने निवेदन किया है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा न स्वीकार किया जाए. उन्होंने पीएम मोदी से हाथ जोड़कर निवेदन करते हुए जनभावनाओं और जनता की प्रतिक्रिया के आधार पर यह मांग की.

ये भी पढ़ें- ‘अब राजनीति में ईमानदारी नहीं बची’, सिद्धारमैया 2028 का विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे?

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान देश में अबतक के सबसे ईमानदार और शिक्षा को बदलने वाले मंत्री हैं. नंद किशोर गुर्जर ने बताया कि पीएम मोदी की अपील ने सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड बना दिया है. इसलिए पीएम मोदी को उन भावनाओं को ध्यान में रखना चाहिये. आज देश के अधिकतर छात्र और अभिभावक धर्मेंद्र प्रधान के साथ हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

15 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

44 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

56 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago