Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘इस्तीफा मत कबूल कीजिए…’ NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए बीजेपी के फायरब्रांड विधायक

Nand Kishor Gurjar: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भाजपा के फायरब्रांड विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बड़ी मांग कर दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं स्वीकार करने की मांग की.

Nand Kishor Gurjar

Nand Kishor Gurjar

Nand Kishor Gurjar: NEET पेपर लीक मामले को लेकर मैदान में उतरे Gen-Z के प्रदर्शन की वजह से धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय को अपना पद छोड़ना पड़ा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया. अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर बीजेपी में ही कुछ नेता इसके विरोध में आ गए हैं.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भाजपा के फायरब्रांड विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बड़ी मांग कर दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं स्वीकार करने की मांग की.

शनिवार को प्रधान ने दिया था इस्तीफा

दरअसल जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के चलते शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद ही छात्रों का यह आंदोलन समाप्त हुआ. छात्र पिछले एक महीने से नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे. उनके प्रदर्शन को प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी समर्थन किया. वो 26 दिनों तक अनशन पर बैठे रहे.

हाथ जोड़कर पीएम मोदी से किया निवेदन

लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मीडिया को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसके माध्यम से उन्होंने निवेदन किया है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा न स्वीकार किया जाए. उन्होंने पीएम मोदी से हाथ जोड़कर निवेदन करते हुए जनभावनाओं और जनता की प्रतिक्रिया के आधार पर यह मांग की.

ये भी पढ़ें- ‘अब राजनीति में ईमानदारी नहीं बची’, सिद्धारमैया 2028 का विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे?

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान देश में अबतक के सबसे ईमानदार और शिक्षा को बदलने वाले मंत्री हैं. नंद किशोर गुर्जर ने बताया कि पीएम मोदी की अपील ने सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड बना दिया है. इसलिए पीएम मोदी को उन भावनाओं को ध्यान में रखना चाहिये. आज देश के अधिकतर छात्र और अभिभावक धर्मेंद्र प्रधान के साथ हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital