देश

नंदीग्राम उपचुनाव: BJP ने शुभेंदु के दिवंगत PA की मां को बनाया उम्मीदवार, बेटे की शहादत का जवाब मिलेगा वोट से?

Nandigram Bypoll 2026 Update: पश्चिम बंगाल की राजनीति के सबसे बड़े केंद्र नंदीग्राम में आगामी 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी व्यूहरचना साफ कर दी है. पार्टी ने इस हाई-वोल्टेज सीट से अपने फायरब्रांड नेता और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी रहे दिवंगत पीए चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर विधानसभा सीट पर शाखारव सरकार को चुनावी समर में उतारा गया है.

शुभेंदु अधिकारी की छोड़ी सीट पर इमोशनल दांव

नंदीग्राम सीट 2026 के विधानसभा चुनावों में शुभेंदु अधिकारी की दोहरी जीत के बाद खाली हुई थी. शुभेंदु ने नंदीग्राम और कोलकाता की भवानीपुर सीट दोनों से भारी मतों से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया था. इस खाली हुई सीट पर बीजेपी ने किसी पारंपरिक राजनेता के बजाय राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले चंद्रनाथ रथ की मां पर भरोसा जताया है.

कौन थे चंद्रनाथ रथ?

बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के ठीक दो दिन बाद (6 मई को) नॉर्थ 24 परगना के मध्यमग्राम इलाके में शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) 42 वर्षीय चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. चंद्रनाथ लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी के दाहिने हाथ माने जाते थे. बीजेपी ने उनकी मां हासिरानी रथ को प्रत्याशी बनाकर बंगाल में जारी ‘राजनीतिक हिंसा’ और ‘शहीद परिवारों के सम्मान’ को पूरे राज्य में बहस का मुख्य मुद्दा बना दिया है.

राजनीति में पुराना अनुभव: 1998 से सक्रिय हैं हासिरानी रथ

हासिरानी रथ राजनीतिक रूप से पूरी तरह नई नहीं हैं. वह 1998 से ही पंचायती राजनीति में सक्रिय रही हैं और दो बार पंचायत सदस्य व तीन बार पंचायत समिति की सदस्य रह चुकी हैं. उम्मीदवारी की आधिकारिक चर्चाओं के बीच मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद हासिरानी ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी हमारे परिवार के अभिभावक हैं. पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगी. नंदीग्राम की जनता के सहयोग से हम 1 लाख 10 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगे.

ये भी पढ़ें- एयर मार्शल के इंटरव्यू पर सवाल, ट्रस्ट ने दिखाई लिस्ट तो बैकफुट पर आए IPS, क्या है पूरा विवाद?

रेजिनगर सीट पर शाखारव सरकार को उतारा

रेजिनगर सीट पर बीजेपी ने शाखारव सरकार को अपना प्रत्याशी बनाया है जिनके सामने टीएमसी बागी गुट के सफीउज्जमां शेख और अन्य दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं.

6 अक्टूबर को होगी वोटिंग

बंगाल की इन दोनों हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर तय की गई है. नंदीग्राम का यह उपचुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं है, बल्कि यह शुभेंदु अधिकारी के गढ़ में उनकी साख और टीएमसी के भीतर जारी अंदरूनी घमासान का सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट साबित होने जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

3 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

10 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

20 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

21 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

36 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago