देश

ईस्टर पर पीएम मोदी ने दी बधाई, अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने जताया आभार; कहा- ‘बेहतरीन नेतृत्व के लिए धन्यवाद’

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ईस्टर डे’ के खास मौके पर बधाई दी. पीएम मोदी के बधाई संदेश पर मशहूर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया.

मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इस खूबसूरत ईस्टर ग्रीटिंग के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद. ईश्वर की बातें हमें सिखाती हैं कि ईसा मसीह (जीसस) का बलिदान, दफन होना और पुनर्जीवित होना ही हमारे लिए मुक्ति और स्वर्ग पाने का सच्चा रास्ता है. यह सब इसलिए हुआ ताकि हम असल आजादी को महसूस कर सकें. ईश्वर के वचनों की सच्चाई हमेशा पूरी इंसानियत को और ज्यादा प्यार, शांति और आजादी की राह पर चलने की प्रेरणा देती रहे. आपके बेहतरीन नेतृत्व के लिए धन्यवाद. ईश्वर आपको खुश रखें.”

पीएम मोदी ने ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए लिखा था, “ईस्टर की बधाई. यह पवित्र दिन उम्मीद और नई शुरुआत का जश्न मनाता है. यह सभी के जीवन में शांति, खुशी और रौनक लाए. ईसा मसीह की शिक्षाएं सभी को दयालु बनने और समाज में एकजुटता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करें.”

इसके साथ ही भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी ईस्टर की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि ईस्टर के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व नवचेतना, सद्भाव और करुणा की भावना को और प्रगाढ़ करे.

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी ईस्टर के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन दिन भगवान यीशु मसीह के पुनरुत्थान की याद दिलाता है. उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें सत्य, प्रेम, करुणा, त्याग और क्षमा जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है. राष्ट्रपति ने लोगों से अपील की कि वे इस दिन सामूहिक रूप से शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लें.

पाप और मृत्यु पर विजय का प्रतीक है ईस्टर पर्व

ईस्टर ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है. यह पर्व यीशु मसीह के पुनरुत्थान के रूप में मनाया जाता है. कहा जाता है कि रोमन शासन द्वारा सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद यीशु मसीह मृतकों में से जीवित हो उठे थे. इसे पाप और मृत्यु पर जीत का प्रतीक माना जाता है. ईस्टर, ‘होली वीक’ का अंतिम और सबसे प्रमुख दिन भी है. इस होली वीक में पाम संडे (यीशु का यरुशलम में प्रवेश), मोंडी थर्सडे (द लास्ट सपर) और गुड फ्राइडे (सूली पर चढ़ाया जाना) जैसे महत्वपूर्ण दिन शामिल होते हैं.

‘ईस्टर एग्स’ भी इस पर्व का खास हिस्सा हैं. एग्स नए जीवन और खाली कब्र का प्रतीक माने जाते हैं. परंपरागत रूप से इन्हें लाल रंग में रंगा जाता है, जो मसीह के रक्त का प्रतीक होता है.

ये भी पढ़ें: बाबू जगजीवन राम जयंती: पीएम मोदी ने ‘बाबूजी’ के सामाजिक न्याय और देशप्रेम को किया नमन, बताया क्यों आज भी है प्रेरणादायी

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

भीतर की आग बुझाने और मन का शोर थामने का जरिया है ‘आध्यात्मिकता’- CMD उपेन्द्र राय

CMD Upendrra Rai: भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने ओम शांति रिट्रीट…

6 minutes ago

महिला आरक्षण की राह आसान, परिसीमन विधेयक पर योगी ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…

15 minutes ago

अखिलेश यादव से बदला लेंगे मुफ्ती इस्माइल कासमी, चुनाव से पहले क्या ऐलान किया?

UP Election 2027 AIMIM vs SP: मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने अखिलेश…

19 minutes ago

बाहरी दिल्ली के पूठ खुर्द में दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में लगी गोली; हालत गंभीर

Delhi Firing News: बाहरी दिल्ली के बवाना स्थित पूठ खुर्द इलाके में बाइक सवार तीन…

45 minutes ago

आखिरी विदाई की तैयारी अब पहले से! दिल्ली में शुरू हुए इस अनोखे काम ने बढ़ाई धड़कनें; जानें पूरा मामला

दिल्ली स्थित नमो गंगे वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड का स्टार्टअप 'मोक्ष वॉयेज' लोगों को अपने जीवनकाल…

47 minutes ago

BHEL में करनी है नौकरी? जानें 1 दिसंबर से होने वाले आवेदन की डिटेल, सीधे होगा इंटरव्यू

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने कुल 33 पदों पर भर्ती की घोषणा की है.…

49 minutes ago