देश

PM Swearing in Ceremony: सज कर तैयार हुआ राष्ट्रपति भवन, छावनी बनी दिल्ली, तीन स्तरीय सुरक्षा…ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दी ये सलाह

Narendra Modi’s oath-taking ceremony: आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी. कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रपति भवन के प्रांगण (फोरकोर्ट) को भव्य तरीके से सजा कर तैयार कर दिया गया है. यहां पर नरेंद्र मोदी के लिए विशेष मंच बनाया गया है. इसी मंच से वह तीसरी बार पीएम पद के लिए शपथ लेंगे.

दिल्ली के बंद किए गए हैं कुछ रास्ते व सड़क

शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है और लोगों को ये बताते हुए सचेत किया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ सड़कों और रास्तों के बंद किया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मीडिया को बताया कि रविवार को दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक कई सड़कें बंद रहेंगी. इनमें संसद मार्ग (परिवहन भवन और टी-प्वाइंट रफी अहमद किदवाल मार्ग के बीच), नॉर्थ एवेन्यू रोड, साउथ एवेन्यू रोड, कुशक रोड, राजाजी मार्ग, कृष्णा मेनन मार्ग, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग शामिल हैं. ट्रैफिक पुलिस के 1100 कर्मचारियों को तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें-PM Swearing in Ceremony: आज नरेंद्र मोदी रचेंगे इतिहास; शपथ लेते ही उनके साथ जुड़ जाएगी ये उपलब्धि

यहां प्रतिबंधित रहेगी आवाजाही

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर डीसीपी ट्रैफिक प्रशांत गौतम ने मीडिया को बताया कि “शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. लगभग 1,100 ट्रैफिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं. ट्रैफिक कर्मचारी पूरी तरह से जानकारी दी गई है. दोपहर 2 बजे से राष्ट्रपति भवन के आसपास के क्षेत्रों में प्रवेश और आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.”

तीन स्तरीय सुरक्षा के अंदर होगा राष्ट्रपति भवन

बता दें कि कार्यक्रम को देखते हुए राष्ट्रपति भवन की थ्री लेयर सुरक्षा के अंदर रखा गया है. बाहर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. दिल्ली पुलिस के स्वाट और एनएसजी के कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर अहम स्थानों के आस-पास तैनात रहेंगे. इसके अलावा अर्धसैनिक बल की पांच कंपनियां और राष्ट्रपति भवन की आंतरिक सुरक्षा के लिए जवान तैनात रहेंगे.

आठ हजार मेहमान लेंगे हिस्सा

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में इस बार 8 हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. 2014 में जब से मोदी सत्ता में आए तब से उन्होंने शपथ समारोह में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की. समाज के हर वर्ग के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया जाने लगा. बता दें कि अब तक कई मेहमान भारत पहुंच चुके हैं तो वहीं आज की ताजा खबर के मुताबिक अभी मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू भी भारत पहुंच गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नवंबर में लॉन्च होंगे Motorola, Vivo, OnePlus और Xiaomi के धांसू फोन, 200MP कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले मिलेंगे ऑप्शन

November Smartphone Launches: नवंबर में Motorola. Vivo. Xiaomi. OnePlus और Realme समेत कई कंपनियां भारतीय…

18 minutes ago

दीवाली पर राहत या आफत? सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों को दी अनुमति, जानें नियम और शर्तें

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की…

22 minutes ago

मोकामा के ‘छोट सरकार’ की विधायकी पर मंडराया काला साया! 7 दिन का अल्टीमेटम, क्या खत्म होगा अनंत सिंह का राज?

Bihar Politics: पार्टी विरोधी गतिविधियों और एमएलसी चुनाव में बागी तेवर दिखाने के मामले में…

23 minutes ago

जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने कॉलेजियम सुधार याचिका से खुद को अलग किया, अब आगे क्या?

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने जजों की नियुक्ति की कॉलेजियम व्यवस्था में सुधार…

41 minutes ago

प्रीति अदाणी ने की पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व की तारीफ, बताया कैसे बदला काशी का स्वरूप?

Priti Adani on PM Modi Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने कहा कि…

49 minutes ago

7 KM तक कंधे पर बेटी को लेकर चली मां, एंबुलेंस भी नहीं पहुंची गांव

Andhra Pradesh Viral Story: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक मां अपनी 12 वर्षीय…

55 minutes ago