यूटिलिटी

इस देश ने बनाया दुनिया का पहला AI हॉस्पिटल, किसी भी किस्म की बीमारी होने से पहले मिलेगी जानकारी, जानें कब होगा शुरू

AI Hospital: चीन की राजधानी बीजिंग में दुनिया का पहला AI हॉस्पिटल शुरू हुआ है. इस हॉस्पिटल का नाम एजेंट हॉस्पिटल है. इसे शिंघुआ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स द्वारा तैयार किया गया है. इस हॉस्पिटल में 14 AI डॉक्टर्स और 4 नर्स हैं. ये डॉक्टर्स रोजाना 3 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज करते हैं.

इन डॉक्टर्स को बीमारियां पहचानना, उनका ट्रीटमेंट प्लान बनाना और नर्स को मरीजों का रोजाना ख्याल रखने के मकसद से डिजाइन किया गया है. ये डॉक्टर्स और नर्स लार्ज लैंग्वेज मॉडल की मदद से ऑटोनॉमस तरीके से संचालित होते हैं. इस सिस्टम को सबसे पहले मेडिकल यूनिवर्सिटीज में मदद के लिए उपयोग किया जाएगा.

जानें कब तक होगा शुरू

रिसर्च का कहना है कि ये AI डॉक्टर्स दुनिया में किसी भी किस्म की महामारी फैलने और उनके उपचार आदि के संदर्भ में भी सूचना दे सकेंगे. वहीं एजेंट हॉस्पिटल ने अमेरिका मेडिकल लाइसेंसिंग के परीक्षा प्रश्नों को 93.6 फीसदी एक्यूरेसी के साथ जवाब दिए हैं.

एजेंट हॉस्पिटल के लियू यांग का कहना हैं कि इस AI वर्चुअल हॉस्पिटल से मेडिकल स्टूडेंट्स को भी बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है. साथ ही कम कीमत में लोगों कई तरह की सुविधाएं भी मिल सकती है. इनकी मदद से ज्यादा लोगों तक हेल्थ सुविधाएं पहुंचाई जा सकेंगी. अगले कुछ दिनों में यह हॉस्पिटल शुरू हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Stock Market: चुनावी दिनों में रिकॉर्ड गिरावट के बाद शेयर बाजार में अब आई बंपर तेजी, जानें कैसी रहेगी चाल, कैसे हो सकता है फायदा?

गाड़ियों में फ्यूल भरते हैं AI रोबोट

आपने कभी किसी AI रोबोट को कार में फ्यूल भरते हुए देखा है, भले आपने हॉलीवुड फिल्मों में कार चालक को ही फ्यूल भरते हुए देखा होगा. लेकिन कई देश ऐसे भी है जहां पर फ्यूल भरने के लिए लोगों को नहीं बल्कि AI रोबोट को रखा जाता है. आप इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि संयुक्त अरब अमीरत के अबू धाबी में नेशनल ऑयल कंपनी ने गाड़ियों में फ्यूल भरने के लिए एआई की मदद से एआई रोबोट को तैयार किया है. ये एआई रोबोट फ्यूल स्टेशन पर बहुत ही आसानी से गाड़ियों में फ्यूल डालने का काम करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

5 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

5 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

5 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

6 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

6 hours ago