देश

दिनभर बहस के बाद ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ लोकसभा से पास, पक्ष में पड़े 454 वोट

Women Reservation Bill: दो दिनों तक चली बहस के बाद बुधवार शाम को ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ लोकसभा से पास हो गया है. इससे पहले पर्चियों से वोट कराए गए. इस दौरान सदन में पीएम मोदी भी मौजूद रहे.  बिल के पक्ष में 454 वोट पड़े, जबकि 2 वोट विरोध में पड़े. बिल पर पर्चियों के जरिए मतदान करवाया गया. इससे पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से सांसदों ने महिला आरक्षण को लेकर अपनी-अपनी बात रखी. कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी ने बहस का नेतृत्व किया. वहीं विपक्ष के तमाम सवालों का केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया.

युग बदलने वाला है विधेयक: अमित शाह

सदन में विपक्ष बिल पर अमित शाह ने कहा, “यह विधेयक युग बदलने वाला विधेयक है. पीएम मोदी ने मातृशक्ति को सम्मानित करने का काम किया है.” महिला आरक्षण बिल पर बहस के दौरान लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “…कुछ पार्टियों के लिए, महिला सशक्तिकरण एक राजनीतिक एजेंडा और चुनाव जीतने का एक राजनीतिक उपकरण हो सकता है, लेकिन बीजेपी और नरेंद्र मोदी के लिए यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है.”

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण विधेयक में ओबीसी-मुस्लिम महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए: जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द

क्या है महिला आरक्षण विधेयक ?

बता दें कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिला आरक्षण विधेयक लाया गया है. इस पर पिछले 27 सालों से चर्चा जारी है. स्वतंत्रता से पहले और संविधान सभा में भी चर्चा की गई थी. स्वतंत्र भारत में इस मुद्दे ने 1970 के दशक में ही जोर पकड़ लिया था. विधेयक में लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है. हालांकि, अब इस पर नए सिरे से जोर दिया जा रहा है. लोकसभा में बहस के बाद वोटिंग में बिल के पक्ष में 454 वोट पड़े.  इसे सबसे पहले  12 सितंबर 1996 को संसद में पेश किया गया था. लोकसभा के बाद बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा. वहां भी विस्तृत चर्चा होगी. अगर राज्यसभा से बिल पास हो जाती है तो इसे राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए लाया जाएगा. अगर राष्ट्रपति इसे नहीं लौटाते हैं तो फिर ये बिल कानून बन जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

15 minutes ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

2 hours ago