NIA Action : भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. आज NIA ने कुल 43 खालिस्तान समर्थक गुर्गों की तस्वीर जारी की है..जो आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं. इनमें लॉरेंस बिश्नोई, जसदीप सिंह, काला जथेरी उर्फ सैंडी, वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा और जोगिंदर सिंह जैसे नाम शामिल हैं. NIA ने इनकी संपत्तियों और बिजनेस के बारे में जानकारी आमजन से मांगी है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से लोगों को कहा जा रहा है कि अगर उनके पास इन लोगों के नाम पर या स्वामित्व वाली संपत्तियों, परिसंपत्तियों और व्यवसाय के बारे में कोई जानकारी है तो तुरंत NIA को सूचना दें. NIA ने यह भी कहा कि इन गुंडों के सहयोगियों, दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम पर भी अगर कुछ है तो उसकी भी सूचना दी जा सकती है. NIA ने इसके लिए व्हाट्सएप नंबर +91-7290009373 जारी किया है.
NIA की ओर से सूचीबद्ध आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा और लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा पर 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को कहा कि अगर किसी को इनके बारे में सूचना हो तो उसे इनाम दिया जाएगा. इन आतंकियों के तीन सहयोगियों, परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह और यादविंदर सिंह के बारे में जानकारी देने वाले को पांच-पांच लाख रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान भी NIA ने किया है. बताया जा रहा है कि ये सभी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैं.
न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि NIA ने 20 सितंबर को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत पांच आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े लोगों की तस्वीरें जारी कीं. उन तस्वीरों को आप यहां देख सकते हैं.
— भारत एक्सप्रेस
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…