देश

Shubhanshu Shukla समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों का मिशन होने वाला है खत्म , NASA करेगा एक्सियम मिशन-4 के प्रस्थान का सीधा प्रसारण

14 जुलाई को सभी भारतीय के लिए एक खास पल सामने आने वाला है. भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों (Astronauts) का मिशन खत्म होने वाला है. ये सभी अंतरीक्ष (Space) यात्रि जल्द ही पृथ्वी पर लौटने वाले हैं. आप सभी के लिए बहुत खुशी की बात बताने जा रहा हूं. अंतरीक्ष यात्री के लौटने का वीडियो नासा सीधा प्रसारण करेगा. इस प्रसारण (Broadcast) को हम सब घर बैठे देख सकेंगे.

मिशन की जानकारी

एक्सियम मिशन-4 (Axium Mission-4) एक प्राइवेट स्पेस मिशन है. इस मिशन में भारत के शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla), अमेरिका की पेगी व्हिटसन (Peggy Whitson), पोलैंड के स्लावोस उजनांस्की-विसनेव्स्की (Slavos Uznansky-Visnevsky) और हंगरी के टिबोर कपू (Tibor Cup Explained) शामिल हैं. ये सभी दो हफ्ते अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर रह चुके हैं और अब ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट (Dragon Spacecraft) के माध्यम से 14 जुलाई को पृथ्वी पर लौटेंगे.

कब और कहां देखें नासा का प्रसारण ?

नासा का लाइव प्रसारण सुबह 4 बदकर 30 मिनट पर (Eastern Time) से शुरू होगी. इस प्रसारण में सबसे पहले स्पेसक्राफ्ट का हैच बंद किया जाएगा. इसके बाद 4 बजकर 55 मिनट पर अंतरिक्ष यात्री यान में प्रवेश करेंगे. फिर 6 बजकर 45 मिनट पर अंडॉकिंग प्रक्रिया शुरू होगी और 7 बजकर 05 मिनट पर यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अलग हो जाएगा. लगभग 30 मिनट तक प्रसारण नासा प्लेटफॉर्म्स पर चलेगा और फिर एक्सियम स्पेस अपने चैनल्स पर वापसी का सीधा प्रसारण देगा.

कहां उतरेंगे अतंरिक्ष यात्री ?

कैलिफोर्निया के तट के पास समंदर में स्पेसक्राफ्ट लैंड करेगा. जहां वैज्ञानिक उपकरण और करीब 580 पाउंड डेटा भी पृथ्वी पर लाया जाएगा.

भारत-अमेरिका साझेदारी

यह मिशन NASA और ISRO के सहयोग से हो रहा है. इस मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी. इस अभियान में कई संयुक्त वैज्ञानिक प्रयोग (Joint Scientific Experiment) और STEM आधारित प्रदर्शन शामिल रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago