ओडिशा में प्यार की तालिबानी सजा
Odisha Taliban Punishment: भारत की आजादी के 75 साल से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन जाति के मकड़जाल में उलझे समाज में रुढ़िवादी विचारधारा आज भी कायम है. इसका ताजा नजारा ओडिशा में देखने को मिला. जहां सूबे के रायगढ़ जिले के कंजामाझीरा गांव में सामाजिक परंपराओं के खिलाफ जाकर विवाह करने वाले एक जोड़े को बेहद ही शर्मनाक और अमानवीय सजा दी गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. जिसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.
बताया जा रहा है कि, इस नये नवेले जोड़े ने हाल ही में अपनी सामाजिक परंपराओं को छोड़कर शादी की थी. जिसमें लड़का, लड़की की बुआ का बेटा है. जिसे गांव के रीति-रिवाज में वर्जित माना गया है.
गांव वालों ने इस रिश्ते को अपनी परंपरा पर हमला समझा और जोड़े को एक ऐसी सजा दी जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. गांववालों ने युवक-युवती से बैलों वाले हल से खेत जुतवाया, लेकिन इस हल में बैल की जगह जोड़े को बांध दिया गया. यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
गांव वाले जोड़े को हल में बांधकर खेत जुतवाते रहे. उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते रहे, लेकिन वहां मौजूद लोग दर्शक बनकर इस क्रूरता का मजा उठाते रहे. इस अपमानजनक सजा के बाद दोनों को फिर मंदिर ले जाया गया. वहां उनका शुद्धिकरण करके इस वर्जित विवाह को पवित्र किया गया.
ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में अपराधियों के बीच प्रशासन का खौफ खत्म, एक और कारोबारी की गोली मारकर हत्या
वहीं इस अपमानजनक और क्रूर सजा का वीडियो वायरल होने के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने इसकी कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे तालिबानी करार देते हुए व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
– भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…