नेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ती नाराजगी के बीच आज फारूक अब्दुल्ला की नाराज विधायकों से मुलाकात
National Conference Rebellion/रवि शर्मा: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. पार्टी के भीतर विधायकों के बढ़ते विरोध और संभावित बगावत की अटकलों के बीच आज पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला नाराज विधायकों से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि फारूक अब्दुल्ला खुद विधायकों के बीच पहुंचकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे.
दरअसल, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई विधायकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी. इस दौरान कुछ विधायकों की आंखों में आंसू तक देखे गए थे. वहीं, नाराज विधायकों के समर्थकों ने भी कई जगहों पर प्रदर्शन किया था. इतना ही नहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता भी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे. इसके बाद जम्मू-कश्मीर की सियासत में हलचल तेज हो गई थी.
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद करीब 26 विधायकों की बैठक भी हुई थी. इस बैठक में विधायकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी नेतृत्व के सामने कई मांगें रखी थीं.
वहीं, श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्ला के इस्तीफे के बाद राजनीतिक चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी से नाराज कुछ विधायक आगा रुहुल्ला के साथ जा सकते हैं. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अब तक चुप्पी साध रखी है. कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान मीडिया ने उनसे विधायकों की नाराजगी और पार्टी के भीतर चल रहे विवाद को लेकर सवाल पूछे, लेकिन उमर अब्दुल्ला ने इन सवालों का जवाब नहीं दिया. वह मुस्कुराते हुए वहां से निकल गए और मीडिया से बातचीत नहीं की.
ये भी पढ़ें- योगी सरकार का दिवाली पर बड़ा तोहफा! प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने पर 4 लाख की जगह मिलेंगे 8 लाख, फसलों पर मुआवजा बढ़ा
नाराज विधायक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. ऐसे में आज फारूक अब्दुल्ला और नाराज विधायकों के बीच होने वाली बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं. इस बैठक में पार्टी नेतृत्व विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है और क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर जारी विवाद पर विराम लग पाता है, यह देखना अहम होगा.
-भारत एक्सप्रेस
6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…
Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…
यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…
Delhi high court: दिल्ली हाई कोर्ट से लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में मनी…
1984 सिख विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बलवंत खोखर को सुप्रीम…